• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IPL 2021 के पहले सुपर संडे में भिड़ेंगी ये चार टीमें, मुकाबले होंगे जबरदस्त

  • April 18, 2021
IPL 2021 के पहले सुपर संडे में भिड़ेंगी ये चार टीमें, मुकाबले होंगे जबरदस्त
  • IPL 2021 का पहला सुपर संडे खास होने वाला है क्योंकि पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी जबकि दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स का सामना करना है।

चेन्नई  :  इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सत्र में यह पहला रविवार होगा जब एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा।

दुनिया में सीमित ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तानों इयोन मोर्गन और विराट कोहली के बीच होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी लगता है। उसने अपने पिछले दोनों मैच जीते है। अपनी कुशल रणनीति और मानव प्रबंधन के लिए मशहूर इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन केकेआर का अभियान पटरी पर लाने के लिए बेताब होंगे। केकेआर का मध्यक्रम नहीं चल रहा है जिसके कारण उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुंबई के खिलाफ केकेआर का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और उसे 13 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा। मोर्गन ने अपने कप्तानी कौशल का परिचय गेंदबाजी में दिखाया था और मुंबई को 152 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। आंद्रे रसेल ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है लेकिन बल्लेबाजी में वह फिर से नाकाम साबित हुए हैं। उप कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। नितीश राणा ने बल्लेबाजी में प्रभावित किया है लेकिन शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये। केकेआर को इस युवा बल्लेबाज से अब अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

चेपक की पिच पर डेथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय है और ऐसे में मोर्गन अपने संसाधनों को पूरी चतुराई से उपयोग कर रहे हैं। कई स्टार बल्लेबाजों से सजी आरसीबी की टीम के खिलाफ भी उन्हें अपने इस कौशल का अच्छी तरह से उपयोग करना होगा। अनुभवी हरभजन सिंह की जगह कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है। हरभजन न पिछले दोनों मैचों में केवल शुरुआती ओवर किया था।

बल्लेबाजों को दिखानी होगी क्षमता : जहां तक आरसीबी का सवाल है तो कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडीक्कल की मौजूदगी के बावजूद आरसीबी अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाई है। मैक्सवेल ने मध्यक्रम में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है जबकि हर्षल पटेल गेंदबाजी में अंतर पैदा कर रहे हैं। कोहली अपनी टीम का विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे और अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

दिल्ली से होगी पंजाब की भिड़ंत

दिन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेंगी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स निश्चित तौर पर कागजों पर मजबूत टीम नजर आती है और ऐसे में उसका पलड़ा भारी लगता है। जहां तक आइपीएल में कप्तानी का सवाल है तो पंत अनुभवहीन हैं। पिछले मैच में उन्होंने अपने अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का कोटा पूरा नहीं करवाया जिससे टीम को नुकसान हुआ। उन्होंने उनके बजाय टॉम कुर्रन की मध्यम गति की गेंदबाजी पर भरोसा दिखाया।

इस मैच के लिए एनरिच नोत्र्जे को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है, जिससे टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी क्योंकि पिछले मैच करन की मध्यम गति की गेंदबाजी का क्रिस मौरिस और डेविड मिलर ने भरपूर फायदा उठाया था। पंजाब किंग्स को दूसरी तरफ अपने बल्लेबाजों की नाकामी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। दीपक चाहर की अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट का उसके बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। वानखेड़े स्टेडियम की पिच दूधिया रोशनी में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के सामने कुछ सवाल पैदा कर रहा है। नमी के कारण इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। ऐसे में केएल राहुल बनाम कैगिसो रबादा और क्रिस वोक्स बनाम क्रिस गेल का मुकाबला रोचक होगा। इसी तरह से पृथ्वी शॉ की मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी को कुंद करने की कोशिश रहेगी तो शिखर धवन अनुशासित गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह पर हावी होने का प्रयास करेंगे।

दमदार बल्लेबाज : दोनों टीमों के पास शीर्ष क्रम में दमदार बल्लेबाज हैं। दिल्ली की टीम शॉ, धवन और पंत पर काफी निर्भर है जबकि पंजाब की टीम मे यही भूमिका राहुल, गेल और दीपक हुड्डा निभा रहे हैं। यहां तक कि दोनों टीमों की कमजोरियां भी एक जैसी हैं। अगर अजिंक्य रहाणे में पावर हिटिंग का अभाव और मार्कस स्टोइनिस की खराब फॉर्म दिल्ली के मध्यक्त्रम को प्रभावित कर रही है वहीं मयंक अग्रवाल की लंबे समय से चली आ रही लचर फॉर्म और निकोलस पूरन की शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने की कमजोरी पंजाब के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। रबादा, नोत्र्जे और अश्विन की उपस्थिति में दिल्ली का आक्त्रमण मजबूत नजर आ रहा है जबकि पंजाब की तरफ से शमी को छोड़कर कोई अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है। मोटी कीमत पर खरीदे गए झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ अभी तक नाकाम रहे हैं। स्पिनर मुरुगन अश्रि्वन भी ऐसा कुछ नहीं कर पाए, जिससे पंत की टीम किसी तरह से परेशान हो।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021