• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Sunday lockdown: दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू, घर से निकलने के पहले पढ़ें- गाइडलाइंस

  • April 18, 2021
Sunday lockdown: दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू, घर से निकलने के पहले पढ़ें- गाइडलाइंस
Sunday lockdown
  • महामारी के कारण स्थिति भयानक है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यूपी दिल्ली महाराष्ट्र मप्र सहित कई राज्यों में रविवार को लॉकडाउन कर्फ्यू व धारा 144 लगाया गया है। इस दौरान इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे।

नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बेकाबू है। महामारी के कारण स्थिति भयानक है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मप्र सहित कई राज्यों में रविवार को लॉकडाउन, कर्फ्यू व धारा 144 लगाया गया है। इस दौरान इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। केवल स्वच्छता संबंधी और आपातकालीन सेवाएं ही संचालित होंगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी।

यूपी में मास्क न पहनने पर 10 हजार तक जुर्माना

यूपी सरकार ने बताया कि मास्क नहीं पहनने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना लिया जाएगा। सीएम ने निर्देश दिया कि दोबारा बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लिया जा सकता है।

जानें- यूपी में क्या रहेगा बंद?

सीएम योगी ने सैनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फॉगिंग का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सुचारु संचालन के लिए 15 मई, 2021 तक हर रविवार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम भी बंद रहेंगे।

यूपी में क्या रहेगा खुला?

साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यथावत जारी रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार संचालित होता रहेगा। किराना की दुकाने भी खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो गया है। हालांकि यह शुक्रवार रात 10 बजे से ही शुरू हो चुका है और सोमवार सुबह 5.00 बजे तक चलेगा। इस दौरान दिल्लीवालों पर बंदिशें लागू रहेंगी। दिल्ली में मॉल्स, जिम, स्पॉ, ऑडिटोरियम पूरी तरह से बंद हैं। जबकि सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। हर जोन में सिर्फ एक साप्ताहिक मार्केट खुल सकेगी। रेस्टोरेंट में बैठकर खाने-पीने की सुविधा नहीं है। इसकी जगह होम डिलीवरी की अनुमति है। वीकेंड कर्फ्यू के दायरे से शादी समेत सभी आवश्यक सेवाओं को बाहर रखा गया है। इन सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सरकार ने कर्फ्यू-पास जारी किया है।

दिल्ली में बात नहीं मानने वालों की हो सकती है गिरफ्तारी

अगर कोई व्यक्ति अपनी जिद्द में वीकेंड कर्फ्यू के नियम नहीं मानता है तो उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि उसे थाने से ही रिहाई भी मिल जाएगी।

आवश्यक सेवाओं से संबंधित लोगों को पास जारी किया जा रहा है

वीकेंड कर्फ्यू की वजह से जो आवश्यक सेवाएं हैं, वह बाधित नहीं होंगी। मसलन, किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट जाना है या रेलवे स्टेशन जाना है। साथ ही, यह शादियों का सीजन है। कई लोगों की पहले से ही शादी की तारीख तय हो चुकी है और सब तैयारियां हो चुकी हैं। सरकार नहीं चाहती कि उनको किसी तरह की तकलीफ हो। ऐसे लोगों को, जो आवश्यक सेवाओं से संबंधित हैं, खासकर जो शादियां हैं, उनको कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा।

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

  • September 19, 2026
छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

  • September 19, 2026
‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • September 19, 2026
दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

  • September 19, 2026
ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

  • September 19, 2026
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021