भारत-UAE के बीच रक्षा, तेल और 5 बिलियन डॉलर के निवेश समेत इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, PM मोदी बोले- ये मेरा दूसरा घर

भारत-UAE के बीच रक्षा, तेल और 5 बिलियन डॉलर के निवेश समेत इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, PM मोदी बोले- ये मेरा दूसरा घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) UAE की यात्रा पर पहुंचे और इस दौरान, दोनों देशों के बीच डिफेंस, कच्चे तेल और निवेश समेत कई बड़े समझौते हुए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि UAE, उनके दूसरे घर की तरह है। यह भावना मेरी जिंदगी का एक अनमोल रत्न है। आज आपकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मुझे सुरक्षा दी। यह भारत के लोगों के लिए एक सम्मान की बात है। भारत, UAE के साथ हर मुश्किल समय में खड़ा रहेगा। जानें PM मोदी ने UAE यात्रा के दौरान क्या कहा और दोनों देशों के बीच क्या-क्या डील हुईं।

UAE के साथ हमेशा खड़ा रहेगा भारत- PM मोदी

इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि आज की स्थिति में, भारत-यूएई के रणनीतिक सहयोग का महत्व और भी बढ़ गया है। आने वाले वक्त में, हम हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। पश्चिम एशिया में जंग का प्रभाव आज पूरी विश्व में देखा जा रहा है। भारत ने हमेशा मुद्दों के हल के लिए संवाद और कूटनीति को तवज्जो दी है। हमारा सबसे बड़ा टारगेट है कि होर्मुज स्वतंत्र और खुला रहे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना जरूरी है। भारत हर हालत में यूएई के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। शांति और स्थिरता की बहाली के लिए, भारत हर मुमकिन मदद देगा।

PM मोदी ने की UAE पर हमले की कड़ी निंदा

PM मोदी ने ये भी कहा कि यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। जिस प्रकार से यूएई को टारगेट किया गया है, वह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। राष्ट्रीय एकता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के लिए UAE की तरफ से उठाए गए कदमों का हम स्वागत करते हैं। यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की इस मुश्किल समयों में जो देखभाल की गई, जिस प्रकार से उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह माना गया, उसके लिए UAE की सरकार और शाही परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

भारत-UAE में हुए ये प्रमुख समझौते

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का UAE दौरा, भारत के लिए कई बड़े रणनीतिक, ऊर्जा और निवेश समझौते लेकर आया है। आज PM मोदी की मौजूदगी में भारत और UAE के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण करार हुए।

  1. भारत और UAE के बीच Strategic Defence Partnership Framework Agreement पर सहमति बनी। यह साझेदारी Defence Industry, Cyber Security, Counter-terrorism, Innovation और Interoperability जैसे क्षेत्रों तक फैली होगी।
  2. Strategic Petroleum Reserves को लेकर MoU हुआ, जिससे भारत की Energy Security और मजबूत होगी।
  3. Liquified Petroleum Gas (LPG) की दीर्घकालिक आपूर्ति पर समझौता हुआ। UAE पहले से भारत के प्रमुख Crude Oil और LNG Suppliers में शामिल है।
  4. गुजरात के वाडिनार में Ship Repair Cluster स्थापित करने को लेकर MoU पर हस्ताक्षर हुए।
  5. UAE की ओर से भारत में 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की गई। यह निवेश भारतीय Infrastructure Sector, RBL Bank और Sammaan Capital में किया जाएगा।

भारत और UAE के बीच बढ़ती साझेदारी को West Asia में भारत की रणनीतिक उपस्थिति और Energy Security के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह समझौते ऐसे समय में हुए हैं जब पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से दुनियाभर में ईंधन को लेकर संकट बना हुआ है।

Leave a Reply