अंडर-12 समर कप की विजेता टीम ने डीआईजी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

अंडर-12 समर कप की विजेता टीम ने डीआईजी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
सहारनपुर में डीआईजी के साथ सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम।

खेल स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त प्रयास:डीआईजी

सहारनपुर। अंडर-12 क्रिकेट समर कप-2026 का खिताब जीतने वाली सवेरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आज डीआईजी अभिषेक सिंह से उनके कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर डीआईजी अभिषेक सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि विगत दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय अंडर-12 समर कप के फाइनल में सवेरा क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया था। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि खेल स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सवेरा क्रिकेट एकेडमी सहारनपुर परिक्षेत्र के नशा विरोधी अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है। इस दौरान डीआईजी से मुलाकात कर खिलाड़ी बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए।

Leave a Reply