• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी 14 अप्रैल को राज्यपालों से करेंगे संवाद

  • April 13, 2021
बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी 14 अप्रैल को राज्यपालों से करेंगे संवाद
  • देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उपराष्ट्रपति पीएम मोदी और राज्यपालों के बीच इस प्रकार की यह पहली बैठक हो रही है। इस संवाद के दौरान कोरोना से बचाव संबंधी उपायों का जनता द्वारा पालन करवाना प्रमुख मुद्दा रहेगा।

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल (बुधवार) को कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के राज्यपालों से बातचीत करेंगे। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस प्रकार की यह पहली बैठक हो रही है। इस संवाद के दौरान कोरोना से बचाव संबंधी उपायों का जनता द्वारा पालन करवाना प्रमुख मुद्दा रहेगा।

प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया था और उस दौरान कहा था कि लोगों की लापरवाही और प्रशासन की सुस्ती के कारण कोरोना के ताजे मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों के बीच बचाव संबंधी जागरूकता फैलाने और पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपालों और समाज की विभिन्न हस्तियों को शामिल करने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा था, ‘हमें लोगों को यह बार-बार बताना होगा कि टीका लगने के बाद भी मास्क और अन्य जो उपाय हैं उसका पालन अनिवार्य है। लोगों में मास्क और सावधानी को लेकर जो लापरवाही आई है, उसके लिए फिर से जागरूकता जरूरी है। जागरूकता के इस अभियान में हमें एक बार फिर समाज के प्रभावी व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, हस्तियों को अपने साथ जोड़ना होगा।’

देश में कम नहीं हो रहे कोरोना के नए मामले

बता दें कि देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 1,68,912 नए मामले सामने आए, 75 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए और 904 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार से अधिक हो गया है, जिसमें से एक करोड़ 21 लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,70,179 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले लगातार 33 दिनों से बढ़ रहे हैं। 33वें दिन 92 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े और इनकी संख्या 12 लाख हो गई।

 

Post navigation

Prev
Next
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026
सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार

सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कहा- ‘उन्हें पद से…’ September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021