• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

म्‍यांमार में हालात होते जा रहे हैं बेकाबू, सुरक्षा बलों ने फूंका गांव, ढाई सौ घर हुए राख, दो की मौत

  • June 18, 2021
म्‍यांमार में हालात होते जा रहे हैं बेकाबू, सुरक्षा बलों ने फूंका गांव, ढाई सौ घर हुए राख, दो की मौत
  • म्‍यांमार में सुरक्षा बलों ने एक गांव के करीब ढाई सौ घरों को आग लगा दी है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। सेना द्वारा देश की लोकतांत्रिक सरकार के तख्‍तापलट के बाद से ही वहां पर हालात खराब हो रहे हैं।

यंगून । मध्य म्यांमार में सुरक्षा बलों और स्थानीय छापामारों के बीच संघर्ष के बाद एक गांव को जला दिया गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि किन मा गांव के 200 से 240 घर सैनिकों ने मंगलवार को जला दिए। सैनिक शासन का विरोध कर रहे स्थानीय छापामारों के साथ टकराव के बाद यह घटना हुई। म्यांमार में ब्रिटिश राजदूत डांग चुग ने हमले की निंदा की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘खबर है कि सैनिकों ने मागवाय में पूरा गांव जला दिया है। बुजुर्गो की जान गई है।

इससे एक बार फिर प्रदर्शित हुआ है कि सेना का खौफनाक अपराध जारी है और म्यांमार की जनता के प्रति उसके मन में कोई सम्मान नहीं है।’ सरकारी टेलीविजन ने हालांकि उग्रवादियों पर गांव में आग लगाने का आरोप लगाया है। म्यांमार के पूर्वी हिस्से में सेना से संघर्ष करने वाले जातीय राजनीतिक समूह ने सैनिक शासन के हमलों की जांच कराने की मांग की है। समूह ने कहा कि पिछले महीने 47 लोगों के अपहरण के बाद सैनिकों ने 25 निर्माण श्रमिकों की हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि म्यांमार में 1 फरवरी 2021 की सुबह सेना ने वहां की आंग सांग सू की के नेतृत्‍व वाली लोकतांत्रिक सरकार का तख्‍तापलट कर सत्‍ता अपने हाथों में ले ली थी। इसके बाद से ही वहां पर सेना और लोगों के बीच जबरदस्‍त संघर्ष चल रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के कार्यकर्ताओं ने भी वहां के हालातों पर चिंता जताते हुए अंतरराष्‍ट्रीय पहल की अपील की है। यूएन कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि हालात पर काबू नहीं पाया गया तो फिर काफी मुश्किल होगी। सेना और लोगों के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से हजारों की तादाद में लोगों ने अन्‍य देशों में शरण ली है। भारत में हजारों की संख्‍या में म्‍यांमार से भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं। म्‍यांमार के भारत से लगते राज्‍य चिन मुख्यमंत्री सलाई लियान लुई ने भी तख्तापलट के बाद बने गंभीर हालातों के मद्देनजर मिजोरम में शरण ली है। वो चिन के 2016 से मुख्‍यमंत्री हैं।

जानकारी के मुताबिक उन्‍होंने सीमावर्ती शहर चंपई के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आए। चंपई मिजोरम की राजधानी आइजल से करीब 185 किमी दूरी पर स्थित है। चिन राज्‍य भारत के मिजोरम के छह जिलों चंपई, सियाहा, लवंगतलाई, सेरछिप, हनहथियाल और सैतुअल से सीमा को साझा करता है। इसके अलावा ये मणिपुर और बांग्लादेश की सीमा से भी मिलता हे। मिजोरम के गृह विभाग के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक तख्‍तापलट के बाद से अब म्‍यांमार से करीब 9,247 नागरिक मिजोरम आ चुके हैं। इनमें सलाई लियान लुई और आंग सांग सू की कि पार्टी नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी के सांसद भी शामिल हैं।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से अब तक आइजल में 1,633, लवंगतलाई में 1297, सियाहा में 633, हनहथियाल में 478, लुंगलेई में 167, सेरछिप में 143, सैतुअल में 112, कोलासिब में 36 और ख्वाजावल में 28 लोगों ने शरण ले रखी है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा का कहना है कि राज्‍य सरकार ने इन लोगों को राहत देने के लिए धन स्वीकृत किया है।

 

Post navigation

Prev
Next
अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान

अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान

  • June 24, 2026
खड़गे परिवार के ट्रस्ट को 100 करोड़ की जमीन आवंटन पर विवाद, BJP ने लगाए गंभीर आरोप, कर्नाटक की सियासत गरमाई

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को 100 करोड़ की जमीन आवंटन पर विवाद, BJP ने लगाए गंभीर आरोप, कर्नाटक की सियासत गरमाई

  • June 24, 2026
‘सत्ता के नशे में हैं भगवंत मान’, वीडियो विवाद को लेकर BJP-कांग्रेस का हमला, CM के इस्तीफे की मांग तेज

‘सत्ता के नशे में हैं भगवंत मान’, वीडियो विवाद को लेकर BJP-कांग्रेस का हमला, CM के इस्तीफे की मांग तेज

  • June 24, 2026
मुजफ्फरनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कपड़ों से ढका गया ‘शिव चौक’, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुजफ्फरनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कपड़ों से ढका गया ‘शिव चौक’, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

  • June 24, 2026
‘अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट…’, CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, पूछे 5 बड़े सवाल

‘अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट…’, CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, पूछे 5 बड़े सवाल

  • June 24, 2026
पुणे हत्याकांड: शादी के लिए 17 करोड़ का महल बुक, फिर मंगेतर ने ही रच दी मौत की साजिश; पिता बोले- मना कर देती, बेटे की जान क्यों ली?

पुणे हत्याकांड: शादी के लिए 17 करोड़ का महल बुक, फिर मंगेतर ने ही रच दी मौत की साजिश; पिता बोले- मना कर देती, बेटे की जान क्यों ली?

  • June 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान June 24, 2026
  • घेर में सो रहे बुजुर्ग पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर घायल, रेफर June 24, 2026
  • कांग्रेस की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राहत June 24, 2026
  • मजलिस में शिया विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी June 24, 2026
  • प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम संपन्न June 24, 2026
  • जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता June 24, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर गौकश पकड़े, अन्य फरार June 24, 2026
  • कामधेनु नगर की सड़कों का प्रस्ताव 15वें वित्त की बैठक में रखें: नगरायुक्त June 24, 2026
  • देहात कोतवाली ने एक गौकश को किया लंगड़ा June 24, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप का दूसरा दिन:टीमों ने जीते अपने-अपने मैच June 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021