पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों, सत्य और दायित्वों पर खरा उतरने की आवश्यकता: तपन

पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों, सत्य और दायित्वों पर खरा उतरने की आवश्यकता: तपन
  • सहारनपुर में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते आरएसएस के तपन।

सहारनपुर। आरएसएस के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपन ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों, सत्य और दायित्वों पर खरा उतरने की आवश्यकता है। सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपन आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सभागार में नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपन, विभाग संघचालक राकेश वीर और राजीव अग्रवाल ने भारत माता और श्री नारद जी के चित्र पर पुष्प अर्चन कर किया।

सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख तपन ने बताया कि व्यास जी द्वारा रचित 18 पुराणों में से नारद पुराण भी एक महत्वपूर्ण पुराण है नारदपुराण में शिक्षा, कल्प, व्याकरण, ज्योतिष (तथा गणित), और छन्द-शास्त्रों का विशद वर्णन तथा भगवान की उपासना का विस्तृत वर्णन है। यह पुराण इस दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण है कि इसमें अठारह पुराणों की अनुक्रमणिका दी गई है। इस पुराण के विषय में कहा जाता है कि इसका श्रवण करने से पापी व्यक्ति भी पापमुक्त हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को नारद जयंती मनाई जाती है, जिसे पत्रकारिता के आद्य-प्रवर्तक के रूप में याद किया जाता है। विभाग संचालक राकेश वीर भाई ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता न केवल भारतीय लोकतंत्र की आवाज रही है, बल्कि सामाजिक चेतना, जनजागरण एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी इसका अतुलनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम में नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक क्विज का आयोजन भी किया गया जिसमें अखिलेश शर्मा और अमित कुमार  विजयी घोषित किए गए और उनको एक-एक चांदी का सिक्का देकर भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सतीश शाह, खेमचंद सैनी, आलोक तनेजा, महेंद्र सचदेवा, रवि बक्शी, रमेश चंद्र छबीला, अश्वनी रोहिला, प्रदीप कुमार सोनी, अमित कौशिक, जे. एम. गांधी, अशोक शर्मा, अमित कुमार, डॉ. आरके पुंडीर, मनोज नरूला, विश्व प्रताप, ज्ञानेश, निशांत गुप्ता, रमन गुप्ता, अरुण प्रताप, अखिलेश, यश प्रताप, सतीश कुमार सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक अरविंद त्यागी विभाग कार्यवाह, रमेश  महानगर कार्यवाह देवेंद्र सह महानगर कार्यवाह, कालूराम, उमेश, बृजपाल, नीरज, विपिन सलूजा, अमित, मयंक, संजीव, अनुज, विजेंद्र, सुमित, विकास, दिनेश कुमार बंसल, मनभावन, पंडित देवराज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply