इस्लामिया डिग्री कॉलेज पहुंचे ओमान के सुल्तान, ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने पर हुआ मंथन

इस्लामिया डिग्री कॉलेज पहुंचे ओमान के सुल्तान, ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने पर हुआ मंथन

देवबंद: ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग (AIGCL) की टीम ने देवबंद का रुख किया। इसी कड़ी में ओमान के सुल्तान और AIGCL के चेयरमैन व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी देवबंद के प्रतिष्ठित संस्थान इस्लामिया डिग्री कॉलेज पहुंचे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को जागृत करना और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है।

गौरतलब है कि ‘ऑल इंडिया ग्रामीण क्रिकेट लीग’ (AIGCL) ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने वाला देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इस संस्था की शुरुआत विशेष रूप से गांवों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ की गई है। संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराती है, ताकि ग्रामीण अंचलों के हुनरमंद खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय मंच और सुविधाएं मिल सकें।

इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद पहुंचने पर डेलिगेशन का भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अजीम उल हक ने ओमान के सुल्तान और AIGCL के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
इस दौरान डॉ. अजीम उल हक ने छात्र-छात्राओं के हित को सर्वोपरि रखते हुए कहा कि भविष्य में कॉलेज प्रबंधन और AIGCL मिलकर कार्य करेंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेल की दुनिया में बड़े अवसर मिल सकें। इस दौरे से युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।