विवाद सुलझाने गए डॉक्टर के घर पर पथराव और हमला, विधायक राजीव गुंबर ने दी उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी

विवाद सुलझाने गए डॉक्टर के घर पर पथराव और हमला, विधायक राजीव गुंबर ने दी उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी
सहारनपुर में घटनास्थल का जायजा लेते नगर विधायक राजीव गुम्बर।

सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र अंतर्गत तकिया-जनक नगर इलाके में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव कराना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास करने पर इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर के घर पर हमला बोल दिया और जमकर पथराव किया। आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी की और जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता का कहना था कि मोहल्ले में हमारा एक ही हिंदू परिवार है बाकी सभी मुस्लिम रहते हैं जिन्होंने हम लोग किया वह मुस्लिम ही थे। घ

टना की सूचना मिलते ही सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा दो पक्षों के विवाद में जब डॉक्टर साहब ने सुलह कराने की कोशिश की, तो पहले से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले शरारती तत्वों ने उनके घर पर पथराव और हमला कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता और गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह उत्तर प्रदेश है, यहां जंगलराज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यह योगी जी का राज् है।

पुलिस के उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा न जाए। जो भी इस घटना में शामिल हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply