उत्तर प्रदेश में बनेगी इंडिया गठबन्धन की सरकार: सुहैल अख्तर

उत्तर प्रदेश में बनेगी इंडिया गठबन्धन की सरकार: सुहैल अख्तर
सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधायक सुहेल अख्तर अंसारी।

सहारनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुहेलअख्तर अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अल्पसंख्यक विरोधी है जिसने अपनी सरकार में कभी भी अल्पसंख्यक वर्ग को सम्मान देने का काम नहीं किया। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो हर धर्म हर जाति और हर समाज को सम्मान देने का काम करती है और इसी की बुनियाद पर 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना वनवास तोड़ेगी और प्रदेश में सत्ता प्राप्त करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी आज यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश को विनाश किया और गर्त में धकलेने का काम किया जिस कारण आज उत्तर प्रदेश में हर वर्ग आर्थिक मानसिक रूप से परेशान है और भाजपा सरकार से निजात चाहता है और कांग्रेस की नीतियों और पूर्व में कांग्रेस के कार्यकाल का स्मरण कर कांग्रेस से जुड़ रहा है। पूर्व विधायक सुहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में परिस्थितियों बदलने के लिए कांग्रेस एकमात्र विकल्प है और छात्र को आंदोलन में सांसद राहुल गांधी जिस प्रकार से छात्रों का साथ दिया है आज हर वर्ग कांग्रेस की बात कर रहा है।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में अल्पसंख्यक विशेष कर मुस्लिम समाज को सम्मान देते हुए उपराष्ट्रपति तक बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग कुटीर उद्योग पूरी तरह बर्बादी के कगार पर है और देश में दो औद्योगिक घराने अडानी अंबानी इस देश को चलाने का काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुहैल अख्तर अंसारी ने कहा कि 2027 की विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

उन्होंने सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सांसद इमरान मसूद सांसद है और विधायक आशु मलिक से बड़े हैं और जो बात कहते हैं, वह सही है एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर पार्टी में कुछ  मतभेद हो, लेकिन विचारधारा सभी की एक है और इसी के बल पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनू पठान, जिला अध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, अशरफ वसी, वसीम  अहमद रिजवी, शाहिद अंसारी, शाहनवाज खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply