एसएसपी ने किया होमगाड्र्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती परीक्षा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

एसएसपी ने किया होमगाड्र्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती परीक्षा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
सहारनपुर पुलिस लाईन में होमगाड्र्स भर्ती परीक्षा से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन करते एसएसपी।

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली होमगाड्र्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती परीक्षा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बंधितों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सम्पन्न कराने के दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज पुलिस लाईन में होने वाली होमगाड्र्स एनरोलमेंट-2025 भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभिलेखों की संविक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने दस्तावेज सतयापन, शारीरिक मानक परीक्षण, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया प्रत्येक स्तर पर पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराई जाए ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर प्राप्त हो सके और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न हो सके।