सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि कश्यप व निषाद राज की जयंती

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महर्षि कश्यप व निषाद राज की जयंती
  • सहारनपुर में जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप व निषादराज की जयंती मनाते सपाई।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ महर्षि कश्यप जयंती मनाई तथा भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा महर्षि कश्यप जयंती का अवकाश व कश्यप समाज को आवंटित किए जाने वाले मतस्य पालन के पट्टे निरस्त किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय सपा प्रदेश सचिव व पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व दर्जा मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि महापुरूष किसी जाति विशेष के नहीं होते। महापुरूष सर्वसमाज के होते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। इसलिए सपा शासनकाल में कश्यप जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था परंतु भाजपा ने अपनी कश्यप विरोधी मानसिकता को दर्शाते हुए कश्यप जयंती का सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर कश्यप समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप की शिक्षाओं का अनुसरण करके ही समाज का भला किया जा सकता है। जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी ने कहा कि महर्षि कश्यप की शिक्षाओं का अनुसरण करने से ही सर्वसमाज का भला हो सकता है।

जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी व चौ. अब्दुल गफूर ने कहा कि सपा शासनकाल में कश्यप समाज को मतस्य पालन के लिए पट्टा आवंटित किया गया था तथा मतस्य पालन के पट्टों में कश्यप समाज को प्राथमिकता दी गई थी परंतु उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कश्यप समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

इस दौरान महजबी खान, वेदपाल पटनी, संदीप उर्फ अच्छन यादव, प्रमोद कश्यप, अजय कुमार, नाथी कश्यप, जोनी कश्यप, जोनी कश्यप, जसवीर कश्यप, राजेश कश्यप, मनोज, अमित पाल, सुनील, राहुल, राजेश, जनेश्वर, प्रदीप, मांगेराम, अनुज, विनीत वाल्मीकि, संदीप कश्यप, राजेश पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे