‘2047 तक भी सपा की सत्ता में नहीं होगी वापसी’, अखिलेश की ममता बनर्जी से मुलाकात पर बोले डिप्टी CM केशव मौर्य
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे और ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो 2024 में गुब्बारे की तरह फूले थे उसकी हवा 2024 से ही निकलनी शुरू हो गई थी और 2026 में ममता बनर्जी चुनाव हार गई। इसके बाद भी अखिलेश यादव का पश्चिम बंगाल जाना दिखाता है कि तनाव बहुत ज्यादा है, 2027 तो दूर 2047 तक भी समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है।
जनगणना में देरी के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जनगणना में विलंब इसलिए हुआ क्योंकि बीच में जब यह होनी थी तब कोरोना का संकट आ गया था… इस जनगणना में जाति का भी कॉलम है, जिसका लोगों को इंतजार था। मैं सभी से अपील करूंगा कि इसमें हिस्सा लें, जनगणना के कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं, विपक्ष सवाल उठाने के सवाल पर कहा, ”मैं अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि सभी जानकारी जनगणना आयोग को दी जाएगी
इससे पहले सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला था। उन्होंने चुनाव अभियान समन्वय करने वाली एजेंसी आइपैक से सपा का करार टूटने पर कहा कि अब कोई भी कंपनी सपा प्रमुख को चुनाव नहीं जीता सकती है। पीडीए की नई परिभाषा गढ़ते हुए कहा कि सपा का पीडीए ‘पार्टी आफ डिंपल एंड अखिलेश’ है।
