‘महिला आरक्षण बिल की आड़ में…’, सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा दावा

‘महिला आरक्षण बिल की आड़ में…’, सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन

New Delhi : लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न होने पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम जश्न मनाएंगे क्योंकि इनके नापाक मंसूबे फेल हो गए. इन्होंने महिला आरक्षण बिल की आड़ में, जो बिल एक बार पास हो गया है उसके साथ एक ऐसा संशोधन विधेयक शामिल करके लाए जिसके जरिए ये अपने हिसाब से इलेक्टोरल मैप को बदल सकें.

सपा सांसद ने आगे कहा कि ये अपनी सत्ता को मजबूत करने के लिए ये कारनामे कर रहे थे तो उसको हमने फेल किया है. दो-तिहाई बहुमत की जरूरत थी. उसके लिए हम खुश हैं क्योंकि ये जो डिलिमिटेशन और सेंसेस है, ये दोनों राजनैतिक मुद्दे हैं, जिसको इन्होंने महिला आरक्षण बिल के साथ जोड़ दिया, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी. हम सरकार से आग्रह करते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक को जल्द से जल्द लागू करें.


Leave a Reply