अखिलेश यादव के तंज पर स्मृति ईरानी ने दिया शायराना अंदाज में जवाब, कहा- जिसने कभी नौकरी नहीं की वो…
महिला आरक्षण पर लोकसभा में बहस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए अमेठी से पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्रीं रहीं स्मृति ईरानी पर बिना नाम लिए तंज कसा था, जिसमें उन्होंने कहा, “आपकी वो सास-बहू वाली तो हार गयीं.” जिस पर स्मृति ईरानी ने अपने एक्स पर उन्होंने शायराना अंदाज में जवाब दिया है.
स्मृति ईरानी ने लिखा, “सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया. अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख़ करते हैं. कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने ज़िंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की. सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं, महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं.”
क्या हुआ था संसद में ?
दरअसल संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चर्चा के दौरान कहा, “अगर आप सीट रिजर्व करा देंगे तो महिलाओं में आपस में ही कंपटीशन हो जाएगा. आपकी वो सास-बहू वाली तो हार गई.” अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए स्मृति ईरानी पर एक तरह से तंज कसा. उनका कहना था कि आप महिलाओं में आपस में प्रतिस्पर्धा बढ़ा देंगे.
2024 में अमेठी से हारने के बाद स्मृति ईरानी बहुत कम राजनीतिक कार्यक्रमों में दिखती हैं. लेकिन पार्टी के स्टैंड पर वो अक्सर टिप्पणी जरुर करतीं हैं. अब जब अखिलेश यादव ने उन पर तंज कसा तो उन्होंने भी अपने अंदाज में ही जबाब दिया.
यहां बता दें कि महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर संसद का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है. जिसमें विपक्ष ने सरकार नियत पर सवाल उठाये हैं. फ़िलहाल सदन के भीतर दोनों पक्षों में तर्क-वितर्क चालू हैं. कुल मिलाकर इस मुद्दे पर सरकार को विपक्ष का साथ मिलता नहीं दिख रहा.
