शामली अंबाला हाईवे के अंडर पास बने किसानो की परेशानी का सबब
नकुड 20 जुलाई इंद्रेश। शामली अंबाला हाई वे के नीचे बने अंडरपास किसानांे के लिये परेशानी का सबब बन गये है। बरसात के दिनो मे इन अंडरपास से पानी की निकासी न होने से इनमे किचड भर रहा है । जो मवेशियों के लिये खतरे का कारण बन रहा है।
भाकियु नई क्राति इस समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की हैं । किसानो का कहना है कि गंगोह से लेकर यमुना तक इस हाई वे मेब ने अंडर पासो में पानी व किचड भरा हुआ है । इसका कारण यह है कि इन अंडर पास से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे अपने खेतो मे जाने वाले किसानो के लिये ये अभिशाप से कम नंही है।
किसानो कहना है कि इनसे अपने मवेशी खेतो म ेले जाने पर अक्सर मवेशी फिसलने से चोटिल हो जाते है। कई बार इन मे उत्पन्न होने वाले जहरीले कीडे संाप भी परेशानी का कारण बनते है। चै0 कुलबीरसिंह , हारून ,अवनीश चैधरी, विजयपालसिंह, महीपालसिंह आदि ने उपजिलाधिकारी से हाई वे आर्थटी से इस हाईवे के अंडरपास की सफाई कराने व पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
