शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के 30 छात्रों का चयन
गंगोह [24CN] शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में 25 अप्रैल 2026 को अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 30 छात्रों का चयन हुआ। जिसमे बी.फार्म, डी.फार्म एवं एमएससी के 30 मेधावी छात्रों को चयनित किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव मयंक शर्मा, कार्यकारी – कॉर्पोरेट मानव संसाधन, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स एवं टीम द्वारा संचालित की गयी थी। जिसका परिणाम 2 मई को घोषित किया गया। चयनित छात्र 01 जून 2026 से अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स, हरिद्वार में निर्धारित तिथि पर कंपनी में उपस्थित होकर ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने चयनित छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन एवं संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के डायरेक्टर, डॉ. भूपेंद्र सिंह ने भी सभी छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, प्रो. मदन कौशिक, प्रो. आरिफ नसीर, डॉ. जयप्रकाश, वासु चौधरी, सचिन कुमार, रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का आभार व्यक्त किया।
