• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शिंदे गुट पर संजय राउत का तंज- 11 जुलाई तक गुवाहाटी में करें आराम, महाराष्ट्र में नहीं है उनका कोई काम

  • June 28, 2022
शिंदे गुट पर संजय राउत का तंज- 11 जुलाई तक गुवाहाटी में करें आराम, महाराष्ट्र में नहीं है उनका कोई काम
  • एकनाथ शिंदे के गुट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा। राउत ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश 11 जुलाई तक गुवाहाटी में ही उन्हें आराम करने के लिए दिया गया है। उनके लिए महाराष्ट्र में कोई काम नहीं है।

मुंबई। एकनाथ शिंदे के गुट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा। राउत ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश 11 जुलाई तक गुवाहाटी में ही उन्हें आराम करने के लिए दिया गया है। उनके लिए महाराष्ट्र में कोई काम नहीं है।

शिंदे गुट की बैठक आज 

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिख 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों और परिपत्रों की पूरी जानकारी मांगी है। बता दें कि गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट की आज बैठक है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में एकनाथ शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सरकार बनाने पर मंथन कर सकता है।

शिंदे के खिलाफ याचिका 

शिवसेना के बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोमवार को बांबे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। उन पर राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा करने और सरकार में आंतरिक अव्यवस्था भड़काने का आरोप है। राज्य के सात निवासियों की ओर से शिंदे के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है। इसमें कर्तव्यों की चूक और नैतिक रूप से गलत कार्यो के लिए विद्रोही नेताओं के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत 

दरअसल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिवसेना के विद्रोही विधायकों को बड़ी राहत मिल गई। उनपर से अयोग्यता का खतरा फिलहाल टल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के 16 विद्रोही विधायकों को डिप्टी स्पीकर द्वारा भेजे गए अयोग्यता नोटिस का जवाब देने की समय सीमा 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही विद्रोही गुट के मुखिया एकनाथ शिंदे और अन्य विद्रोही विधायकों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र सरकार, अजय चौधरी, सुनील प्रभु, केंद्र सरकार व महाराष्ट्र के डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से 39 विद्रोही विधायकों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है। कोर्ट मामले पर 11 जुलाई को फिर सुनवाई करेगा।

 

 

Post navigation

Prev
Next
भरत तिवारी एनकाउंटर में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने को कहा

भरत तिवारी एनकाउंटर में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने को कहा

  • June 22, 2026
‘कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए’, सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

‘कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए’, सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

  • June 22, 2026
‘अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

‘अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ

  • June 22, 2026
‘ओपी राजभर सत्ता के ज्यादा करीब…’, सुभासपा चीफ के सपा में टूट वाले दावे पर बोले संजीव बालियान

‘ओपी राजभर सत्ता के ज्यादा करीब…’, सुभासपा चीफ के सपा में टूट वाले दावे पर बोले संजीव बालियान

  • June 22, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, सीबीआई जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, सीबीआई जांच की मांग

  • June 22, 2026
परभणी के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, सभा मंडप की छत गिरने से 3 श्रद्धालुओं की मौत और 30 घायल

परभणी के मारुति मंदिर में बड़ा हादसा, सभा मंडप की छत गिरने से 3 श्रद्धालुओं की मौत और 30 घायल

  • June 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • भरत तिवारी एनकाउंटर में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने को कहा June 22, 2026
  • ‘कांग्रेस कमजोर है तो अकेले चुनाव लड़ लीजिए’, सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी चुनौती June 22, 2026
  • ‘अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ June 22, 2026
  • एकनाथ शिंदे ने तोड़े उद्धव ठाकरे के सांसद तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘ये ऑपरेशन कीचड़, जहां कमल…’ June 22, 2026
  • DK-DK चिल्ला रहे थे कार्यकर्ता तो गुस्से से लाल हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, बोले- ‘यूजलेस फैलो, चुप रहो…’ June 22, 2026
  • ‘ओपी राजभर सत्ता के ज्यादा करीब…’, सुभासपा चीफ के सपा में टूट वाले दावे पर बोले संजीव बालियान June 22, 2026
  • सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला, सीबीआई जांच की मांग June 22, 2026
  • अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में बड़ा एक्शन, रीवा से आरोपी नागेश्वर सिंह गिरफ्तार June 22, 2026
  • शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ तो भड़की कांग्रेस, अब बीजेपी का आया रिएक्शन, कहा- ‘राहुल गांधी को इतनी नफरत…’ June 21, 2026
  • यूपी में विवादित संपत्ति की बिक्री पर लगेगी लगाम, योगी सरकार देगी अब यूनिक प्रॉपर्टी आईडी June 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021