निजी कम्पनी को सफाई व्यवस्था सौंपने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

निजी कम्पनी को सफाई व्यवस्था सौंपने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
  • सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।

सहारनपुर। नगर निगम की सफाई व्यवस्था निजी कम्पनी को सौंपे जाने के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने निगम परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया आज विभिन्न सफाई कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को हॉस्पिटल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारिर्यों को संबोधित करते हुए ब्रजमोहन चनालिया, रघुवीर चंदेल, मनमोहन सूद, अम्बर चंदेल, चेतन चणियाणे, अविनाश बिरला एवं विनोद घावरी ने कहा कि पूरे देश में निजी कम्पनियों के खिलाफ विरोध चल रहा है क्योंकि निजी कंपनियां अपने स्वार्थ के लिए सफाई कर्मचारियों का आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण करती हैं।  संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी संगठनों द्वारा सफाई व्यवस्था निजी हाथों में न देने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अ. गफ्फार, महेन्द्र बेदी, सुनील धाघर, राकेश, कमल किशोर चंचल, राजकुमार, गुरुदयाल सिंह, तौसीफ, हिमांशु, रतन लाल, महरून, राजकुमार पटेल, सिद्धांत, संजय, अमित कुमार, मुनेश कुमार, दीपक, मागेराम, अविनाश बिरला, अमित, आशू सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply