• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों को दी सेवाभाव की सीख, कहा- तन, मन व धन से राष्ट्र निर्माण में जुटें

  • July 14, 2021
संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों को दी सेवाभाव की सीख, कहा- तन, मन व धन से राष्ट्र निर्माण में जुटें
  • प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के प्रकल्प आरोग्यधाम में नौ से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संंघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का सोमवार को समापन हो गया। इसके बाद संघ प्रमुख ने संतों से मुलाकात की थी।

चित्रकूट : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर रवाना होने से पहले अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक में व्यवस्था संभालने में लगे स्वयंसेवकों से कहा कि तन, मन व धन से राष्ट्र निर्माण में जुटें। उन्हें सेवा भाव की भी सीख दी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वह नागपुर के लिए रवाना हो गए।

यह रहा इस प्रवास कार्यक्रम का सार: प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के प्रकल्प आरोग्यधाम में नौ से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संंघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का सोमवार को समापन हो गया। इसके बाद देर शाम संघ प्रमुख ने संतों से मुलाकात की थी। उस दौरान कई धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई थी। वहीं, चार दिन की बैठक का सार संघ के शताब्दी वर्ष 2025 तक गांव-गांव तक शाखाओं को पहुंचाना रहा। इसको लेकर अखिल भारतीय कमेटी, क्षेत्र व प्रांत प्रचारकों के साथ भी मंथन हुआ। हालांकि, मुख्य फोकस संगठन रहा। उधर, मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत चित्रकूट में सात दिन के प्रवास के बाद सतना के लिए रवाना हुए। वहां से उन्हें ट्रेन से नागपुर जाना है।

प्रत्येक स्वयंसेवक से लिया परिचय: नागपुर जाने से पहले वह बैठक की व्यवस्था में लगे करीब 70 स्वयंसेवकों और डीआरआइ कार्यकर्ताओं को  सेवाभाव का पाठ पढ़ाना नहीं भूले। दिन में 11 बजे स्वयंसेवकों के साथ परिचय बैठक की। करीब एक घंटे एक-एक स्वयंसेवक से विस्तार से परिचय लिया और उनकी समस्याएं जानी। शाम चार बजे डीआरआइ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी प्रचारक बन जाए तो राष्ट्र निर्माण को लेकर मिली जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करें।

रात में ही निकल गए संघ सरकार्यवाह: सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को मध्य क्षेत्र की होने वाली बैठक में 15 जुलाई तक यहां रुकना था, लेकिन अचानक काम आने से वह सोमवार की रात में ही क्षेत्र प्रचारक अनिल के साथ नागपुर चले गए। चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन से वह तुलसी एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान नगर प्रचारक सचिन ने उनका आशीर्वाद लिया।

सतना स्टेशन में रही कड़ी सुरक्षा: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार  शाम को सतना स्टेशन से नागपुर के लिए ट्रेन पकड़ी। वह भारी सुरक्षा के बीच चित्रकूट से सतना तक कार से गए। उनके सतना स्टेशन पहुंचने से पहले पुलिस ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

 

Post navigation

Prev
Next
UP में बिजली कटौती पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, ये अधिकारी किए गए सस्पेंड

UP में बिजली कटौती पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, ये अधिकारी किए गए सस्पेंड

  • May 23, 2026
पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित छह आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित छह आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद

  • May 23, 2026
महानगर में दो स्थानों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

महानगर में दो स्थानों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

  • May 23, 2026
गंगास्नान मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

गंगास्नान मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

  • May 23, 2026
भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

  • May 23, 2026
सहारनपुर में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर याचिका समिति में हुई गंभीर चर्चा

सहारनपुर में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर याचिका समिति में हुई गंभीर चर्चा

  • May 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • UP में बिजली कटौती पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, ये अधिकारी किए गए सस्पेंड May 23, 2026
  • पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित छह आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद May 23, 2026
  • महानगर में दो स्थानों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू May 23, 2026
  • गंगास्नान मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ May 23, 2026
  • भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ May 23, 2026
  • सहारनपुर में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर याचिका समिति में हुई गंभीर चर्चा May 23, 2026
  • नकुड मे मोबाईल टावर के निर्माण के विरोध मे महिलाओ ने दिया धरना May 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ़ लॉ एण्ड कांस्टीट्यूशन स्टडीज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए “फ्यूजन फिएस्टा – फ्रेशर्स एवं फेयरवेल 2026” पार्टी का आयोजन किया गया। May 23, 2026
  • मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री बोले- ‘वैश्विक हित में मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका’ May 23, 2026
  • 7 दिन पुलिस रिमांड में रहेगा ट्विशा का पति समर्थ, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल आएंगे दिल्ली AIIMS के 4 डॉक्टर May 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021