गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद साध्वी प्राची ने किया सरेंडर, जमानत मिली, 20 को अगली सुनवाई

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद साध्वी प्राची ने किया सरेंडर, जमानत मिली, 20 को अगली सुनवाई

मुजफ्फनगर में हुए दंगे के बाद साध्वी प्राची बिना अनुमति के शहर में पहुंची थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब 25-25 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। वहीं सुनवाई अभी जारी रहेगी।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फनगर जिले में वर्ष 2013 में हुए दंगे के दौरान बिना अनुमति शोक सभा करने के मामले में साध्वी प्राची ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेश न होने पर साध्वी प्राची के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी निर्धारित की है।

सचिन, गौरव और शाहनवाज की हुई थी हत्या

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को सचिन, गौरव और शाहनवाज की हत्या के बाद जनपद में तनाव पैदा हो गया था। इसके चलते प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी। इसके बाद 31 अगस्त को सिखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव नंगला मंदौड के इंटर कालेज में सचिन और गौरव की शोकसभा की गई थी। इसके चलते धारा 144 का उल्लंघन करने पर साध्वी प्राची समेत 14 लोगों के खिलाफ सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है।

अदालत ने किए थे गैर जमानती वारंट जारी

कोर्ट में पेश न होने पर कुछ दिन पूर्व कोर्ट ने साध्वी प्राची के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके चलते शुक्रवार को साध्वी प्राची ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद 25-25 हजार के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी गई। मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी निर्धारित की गई है।

जिन्होंने भारत तोड़ा है वे निकाल रहे यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंजकोर्ट में पेश होने के बाद साध्वी प्राची ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने भारत को तोड़ा है वह आज भारत जोड़ों यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें पप्पू भी कहा।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे