• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सदन में हंगामा बरकरार, लोकसभा और राज्‍य सभा की कार्यवाही दोपहर 3:30 बजे तक के लिए स्‍थगित

  • August 2, 2021
सदन में हंगामा बरकरार, लोकसभा और राज्‍य सभा की कार्यवाही दोपहर 3:30 बजे तक के लिए स्‍थगित
  • पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा मचा हुआ है। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही पिछले दो सप्‍ताह में कई बार बाधित हुई है। फिलहाल इस गतिरोध के टूटने के आसार भी कम ही दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली । पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर हुए हंगामे की वजह से संसद का मानसून सत्र दो सप्‍ताह से काफी प्रभावित हुआ है। इसको देखते हुए इस सत्र को समय से पहले ही खत्‍म करने पर भी सरकार विचार कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार बहस से भाग रही है। विपक्ष ने कहा है कि वो सरकार के इस प्रस्‍ताव पुरजोर विरोध करेगी। इस मुद्दे पर विपक्ष और सरकार दोनों ही आमने सामने हैं। दोंनों ही सदनों में इस मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है।

ताजा अपडेट:- 

  • राज्‍य सभा में Inland Vessels Bill 2021 पारित होने के बाद राज्‍य सभा की कार्यवाही 3:36 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। हंगामा न रुकने के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 3:30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
  • विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
  • कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस पेगासस जासूस कांड पर बहस चाहती है। इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है। ये केवल देशहित में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हित है। इसके अलावा कांग्रेस महंगाई, किसानों के मुद्दे पर भी सदन में बहस चाहती है। पेगासस का मुद्दा केवल भारत से ही संबंधित नहीं है बल्कि इजरायल, फ्रांस और हंगरी से भी संबंधित है।
  • राज्‍य सभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले बेडमिंटन में कांस्‍य जीतने के लिए पीवी सिंधु को बधाई दी गई।
  • विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्‍य सभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
  • समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्‍चन ने महिला हॉकी टीम को ओ‍लंपिक में प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि इस बार ये टीम गोल्‍ड जीतेगी।
  • कांग्रेस के सांसद ने मनीष तिवारी ने पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा के लिए सदन में नोटिस दिया है। उन्‍होंने कहा कि ये एक महत्‍वपूर्ण विषय है जिस पर चर्चा जरूरी है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने इसका उपयोग पत्रकारों, सिविल सोसायटी एक्टिविस्‍ट, राजनेताओं और सुप्रीम कोर्ट के जजों की जासूसी के लिए किया है।
  • इसी तरह का एक और नोटिस कांग्रेस के ही सांसद मनिकम टैगोर ने भी लोकसभा में दिया है। उन्‍होंने मांग की है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बहस की जानी चाहिए।
  • राज्‍य सभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सीपीआईएम के सांसद इलमराम करीब ने नोटिस दिया है। उन्‍होंने इस संबंध में नियम 267 का हवाला देते हुए कहा है कि पेगासस पर चर्चा की जानी चाहिए।
  • पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की रणनीति को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों की एक बैठक भी हुई है। इसमें इस बारे में विचार विमर्श किया गया है।
  • कांग्रेसी सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि ये सरकार के हाथ में है कि वो सदन को चलने देना चाहती है या नहीं। सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। यदि पेगासस पर चर्चा होती है तो उसकी छवि खराब हो जाएगी। वो केवल इस पर बहस के लिए कह ही रही है, लेकिन इससे भाग रही है। वो केवल ऐसे ही सदन को चलाना चाहती है।

सुलह के आसार कम 

सरकार और विपक्ष के बीच सुलह की कोशिश भी अब कम होती जा रही हैं। विपक्ष जहां इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहा है वहीं सरकार इसको गैरजरूरी बता रहा है। सरकार का आरोप है कि विपक्ष का ये एक राजनीतिक एजेंडा है। इसलिए जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार बहस के लिए तैयार है।

आठ विधेयक हो चुके हैं पास

आपको बता दें कि सरकार इस दौरान आठ विधेयकों को बिना चर्चा के पारित करा चुकी है। इनमें से पांच लोकसभा में और तीन राज्‍य सभा में पास करवाए गए हैं। वहीं सरकार ने अपने विधायी एजेंडे को पूरा करने की तरफ कदम भी आगे बढ़ा दिए हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के दिल्‍ली आने के बाद से ही सदन में सरकार और विपक्ष के बीच धमासान में तेजी आई है।

विपक्ष का ये है कहना

कांग्रेस प्रवक्‍ता का कहना है कि यदि सरकार पेगासस पर चर्चा के लिए तैयार हो जाती है तो उसी वक्‍त गतिरोध भी खत्‍म हो जाएगा। सरकार को इस संंबंध में केवल विपक्ष के दो सवालों का ही जवाब देना है। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्‍य सभा के सभापति को पत्र लिखकर कहा है कि विपक्ष को अपनी बात रखने का एक मौका दिया जाना चाहिए।

 

Post navigation

Prev
Next
अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, डीएम ने दिया जांच का आदेश

अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, डीएम ने दिया जांच का आदेश

  • June 12, 2026
राहुल गांधी बोले: कमजोर PM Modi नहीं कर सकते Bharat Mata के बेटों की रक्षा, US हमले पर सवाल

राहुल गांधी बोले: कमजोर PM Modi नहीं कर सकते Bharat Mata के बेटों की रक्षा, US हमले पर सवाल

  • June 12, 2026
‘रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने किया था अनुरोध’, विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

‘रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने किया था अनुरोध’, विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

  • June 12, 2026
मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से ‘बल्क’ में तेल खरीदने पर रोक

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से ‘बल्क’ में तेल खरीदने पर रोक

  • June 12, 2026
बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज से शुरू होगी मुहिम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे आगाज

बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज से शुरू होगी मुहिम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे आगाज

  • June 12, 2026
‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

‘दुनियाभर में अनिश्चितता, फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

  • June 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘मैं भगवान शिव की तरह विष पी रहा हूं, सपा, TMC, RJD आदि भ्रम में हैं’:राहुल गांधी June 12, 2026
  • जीएसटी एवं एमएसएमई योजनाओं पर आईआईए की जागरूकता कार्यशाला आयोजित June 12, 2026
  • बाल श्रम उन्मूलन को उद्यमियों व व्यापारियों से आगे आने का आह्वान June 12, 2026
  • कूड़ा उठान में समयबद्धता का ध्यान रखें: नगरायुक्त     June 12, 2026
  • देहात कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नशा तस्कर June 12, 2026
  • कुतुबशेर पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, June 12, 2026
  • लौह पुरूष के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता: गौकरण दत्त शर्मा June 12, 2026
  • डीएम ने मोहर्रम की तैयारियों के संबंध में शांति समिति के सदस्यों, आयोजकों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक June 12, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में प्लेसमेंट प्राप्त छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न, 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह June 12, 2026
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पहुंचने का पूरा श्रेय सोनिया गांधी को दिया, कहा- हर मौके पर मिला उनका साथ June 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021