• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मोंटेक सिंह कमेटी की सिफारिश, फसल खरीद के काम से अलग हो पंजाब सरकार, यह एफसीआइ का काम

  • August 1, 2021
मोंटेक सिंह कमेटी की सिफारिश, फसल खरीद के काम से अलग हो पंजाब सरकार, यह एफसीआइ का काम
  • पंजाब सरकार द्वारा गठित मोंटेक सिंह आहलुवालिया कमेटी ने अपनी सिफारिश में किसानों की फसल खरीद को लेकर बड़ी सिफारिश की है। कमेटी ने कहा है कि पंजाब सरकार इस कार्य से अलग हो जाए। यह काम एफसीआइ का है।

चंडीगढ़ । पंजाब की वित्तीय स्थिति से जुड़े फैसलों के लिए बनाई गई मोंटेक सिंह आहलूवालिया कमेटी ने किसानों की फसल खरीद को लेकर बड़ी सिफारिश की है। कमेटी ने राज्य की आर्थिक हालत पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आहलुवालिया कमेटी ने राज्य सरकार को सिफारिश की है कि वह खाद्यान्न खरीद से बाहर आए। यह सारा काम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) का है। यह उसे ही करने दिया जाए। कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपते हुए यह सिफारिश की है।

धान और गेहूं की खरीद से पंजाब सरकार को हर साल होता है 1500 करोड़ रुपये का घाटा

काबिले गौर है कि धान और गेहूं की खरीद करने पर हर साल राज्य सरकार को 1500 करोड़ रुपये का घाटा होता है। राज्य सरकार केंद्र से कैश क्रेडिट लिमिट लेकर खाद्यान्न खरीदती है। केंद्र सरकार की ओर से समय पर खाद्यान्न न उठाने के कारण सीसीएल का ब्याज राज्य पर पड़ता है, इसलिए धीरे-धीरे सरकार को इस काम से बाहर आना चाहिए और इसे एफसीआइ के हवाले कर देना चाहिए।

कमेटी ने स्टेट पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइसिस को बंद करके इसे प्राइवेट सेक्टर के हवाले करने की सिफारिश की है। कमेटी ने कहा कि राज्य सरकार चीफ सेक्रेटरी की अगुवाई में एक कमेटी का गठन करे, जो ऐसे बोर्ड और कारपोरेशन की पहचान करे, जिसे प्राइवेट सेक्टर को सौंपा जा सकता है। ऐसी कारपोरेशन के पास कीमती जमीन है, जिसे बेचा जा सकता है।

मोंटेक आहलुवालिया कमेटी ने कहा- पंजाब रोडवेज को बंद कर इसका पीआरटीसी में विलय करो

कमेटी ने पंजाब रोडवेज और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) को अलग-अलग चलाने पर भी आपत्ति जाहिर की है। रिपोर्ट में उन्होंने सिफारिश की है कि पंजाब रोडवेज को कारपोरेशन में मर्ज कर देना चाहिए या फिर अलग से कारपोरेशन बनानी चाहिए। राज्य सरकार ने इस पर सहमति जताई है।

कमेटी ने विभिन्न समितियों पर भी जताई आपत्ति

विभिन्न विभागों के अधीन बनाई गई सोसायटीज जैसे पंजाब लैंड रेवेन्यू सोसायटी, एक्साइज टैक्सेशन सोसायटी, ट्रांसपोर्ट सोसायटी आदि के गठन पर भी कमेटी ने आपत्ति जताई है। कमेटी ने कहा है कि इनकी ओर से ली जाने वाली फीस बजट से बाहर रखी जाती है। न ही इसका कोई ऑडिट होता है। इस पैसे को खजाने में लाया जाना चाहिए, ताकि इसकी सही तरीके से ऑडिट किया जा सके। पता चला है कि सरकार कमेटी की इस सिफारिश से सहमत नहीं है।

 

Post navigation

Prev
Next
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

  • October 15, 2026
‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

  • October 15, 2026
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

  • October 15, 2026
‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

‘कोर्ट को कोई डरा धमका नहीं सकता’, दिल्ली प्रोटेस्ट पर SC में आज क्या क्या हुआ, 10 प्वाइंट्स में जानें

  • October 15, 2026
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • विद्या देवी मंदिर स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, शिक्षकों-छात्रों ने किया नमन October 15, 2026
  • बरसात के बीच मां शाकंभरी देवी पहुंचे एसडीएम-सीओ, मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा October 15, 2026
  • सहारनपुर में जमीन विवाद में विधवा और बच्चों से मारपीट का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार October 15, 2026
  • सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 251 ग्राम मादक पदार्थ बरामद October 15, 2026
  • धीमान समाज को मिले सम्मान का बदला 2027 के विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा: डॉ. केपी धीमान October 15, 2026
  • सहारनपुर में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार गिरफ्तार, फतेहपुर पुलिस ने की कार्रवाई October 15, 2026
  • सहारनपुर में नगर निगम का अतिक्रमण पर एक्शन, दो दर्जन से अधिक स्थानों से हटाए कब्जे, 6700 रुपये जुर्माना वसूला October 15, 2026
  • SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता October 15, 2026
  • ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’ October 15, 2026
  • इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021