• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू, वाट्सएप के जरिए दर्ज होंगी शिकायतें

  • March 17, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू, वाट्सएप के जरिए दर्ज होंगी शिकायतें
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पंजाब में सीएम की कमान संभालने के बाद भगवंत मान ने आज एक बड़ा फैसला लिया। कहा कि शहीदी दिवस पर वह एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करेंगे। इस पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत उन्हें भेज सकता है।

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाई। इस बीच भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया है।

भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि यह नंबर उनका पर्सनल वाट्सएप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकार्डिंग कर इस वाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकता है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से कहा है कि वे किसी भी काम के लिए रिश्वत न दें। मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर जिम्मेदारी निभा दी है।अब आगे की जिम्मेदारी मेरी है। मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं।

मान ने कहा कि इस हेल्पलाइन से पंजाब के लोगों को उनकी रोजाना की जिंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी होगी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का आडियो और वीडियो रिकार्डिंग मांगी थी। जिसके बाद से वहां रिश्वत खत्म हो गई। यह केजरीवाल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि वह आज ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।

बता दें, भगवंत मान ने कल शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना पदभार संभाला। मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड आफ आनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भांवरा समेत सीनियर आइएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

अपना पदभार संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे, लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उनकी सरकार लोकहित की नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

  • October 19, 2026
‘माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक’, IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता

‘माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक’, IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता

  • October 19, 2026
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- ‘साथ नहीं जनता…’

सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- ‘साथ नहीं जनता…’

  • October 19, 2026
यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी

  • October 18, 2026
रामलीला मैदान में रैली की मिली इजाजत, 1 नवंबर को जुटेंगे कांग्रेस के नेता

रामलीला मैदान में रैली की मिली इजाजत, 1 नवंबर को जुटेंगे कांग्रेस के नेता

  • October 17, 2026
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से…’ October 19, 2026
  • CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- ‘सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप’ October 19, 2026
  • ‘अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे…’, आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी October 19, 2026
  • यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति October 19, 2026
  • पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा? October 19, 2026
  • सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग… कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन October 19, 2026
  • ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- ‘हम अल्लाह से…’ October 19, 2026
  • ‘माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक’, IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता October 19, 2026
  • यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी October 19, 2026
  • सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- ‘साथ नहीं जनता…’ October 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021