पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी की पाकिस्तान में हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलवारों ने गोली मारी

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी की पाकिस्तान में हत्या, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलवारों ने गोली मारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के आतंकी नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बद्र’ (Al Badr) के प्रमुख कमांडरों में से एक, अरजमंद गुलजार उर्फ बुरहान हमजा के मारे जाने की सूचना है।

वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। आतंकी अरजमंद मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था, जो पिछले 7 सालों से पाकिस्तान में रह रहा था। ऐसी आशंका है कि पुलवामा अटैक में भी इसकी मुख्य भूमिका थी।

आतंकी हमजा बुरहान का जन्म 1999 में पुलवामा के खरबतपोरा के रत्नीपोरा में हुआ था। आतंकी हमजा बुरहान वैध दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान गया था, जहां वह आतंकवादी संगठन अल बद्र में शामिल हो गया था और फिर वहीं से अल बद्र का एक सक्रिय आतंकवादी और कमांडर के तौर पर कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का संचालन करने लगा था।

Leave a Reply