मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- किसानों के पेट पर लात मारकर ‘मित्रों’ की जेब भर रही भाजपा

मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- किसानों के पेट पर लात मारकर ‘मित्रों’ की जेब भर रही भाजपा

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि केंद्र में बैठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। प्रियंका ने यह बात उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर कही।

विज्ञापन

दरअसल, प्रियंका गांधी ने शनिवार को लगातार दो ट्वीट किए। इनमें से पहले ट्वीट में उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को ‘सुंदर’ बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए। उप्र के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए। भाजपा सरकार होश खो रही है।’

संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए

उप्र के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए

भाजपा सरकार होश खो रही है।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 26, 2019
इसके तुरंत बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।’

किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 26, 2019

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे