गर्मी की चुभन बरकरार, आज मिलेगी राहत- कल बारिश की उम्मीद; देखें अपने शहर का हाल

गर्मी की चुभन बरकरार, आज मिलेगी राहत- कल बारिश की उम्मीद; देखें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली। रविवार को भी राजधानी में गर्मी की चुभन बरकरार रही। दिनभर तेज धूप खिली रही। खास बात यह कि अधिकतम के बाद अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा, जबकि मंगलवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.9 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 30 से 60 प्रतिशत तक रहा।

स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे अधिक गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार की तरह रविवार को भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि धूल भरी आंधी चलेगी, लेकिन दोनों दिन पूर्वानुमान गलत साबित हुए।

सोमवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दूसरी तरफ मंगलवार को तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

कुछ दिनों की बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। चक्रवात मोका के कारण, कई राज्यों में भारी बारिश भी जारी है।

बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से अगले चार दिनों तक यह तेज बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन मोका की वजह से अंडमान और निकोबार में भी हल्की बारिश का अलर्ट है।

इसके अलावा, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुण और दक्षिणी असम में भी बारिश होगी। जबकि त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी और नॉर्थईस्ट इंडिया में हवा के साथ साथ तेज बारिश होगी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे