अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी पर गरमाई सियासत, शाहनवाज हुसैन बोले- ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’
आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में हाईकोर्ट की जज स्वर्णकांता शर्मा को चिट्ठी लिख है, जिसमें उन्होंने इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं होने की बात कही है. जिसके बाद इस मामले पर सियासत गरम हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उनकी चिट्ठी को लेकर पलटवार किया है.
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने केजरीवाल की चिट्ठी को न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश बताया. उन्होंने चिट्ठी पर ये तो चोर की दाढ़ी में तिनका वाली बात हो गई. इस चिट्ठी के जरिए वो न्यायालय पर दवाब बनाना चाहते हैं. शाहनवाज ने इस दौरान पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर भी ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा.
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
शाहनवाज ने कहा कि बंगाल में टीएमसी जाने वाली है बीजेपी आने वाली है. पहले चरण में खराब प्रदर्शन के बाद अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए ममता जी 230 सीट जीतने की बात कर रही हैं. क्रूड बम मिलने पर उन्होंने कहा कि टीएमसी बम से चुनाव जीतना चाहती है. अब जनता उनका साथ नहीं देगी. ममता दीदी पहले तो सब्जी मार्केट गई नहीं अब घूम रही है, अब तो उनको घूमना ही है.
हाईकोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को चिट्ठी लिखकर अपनी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है. इसलिए उन्होंने महात्मा गांधी की तरह सत्याग्रह पर चलने का फैसला लिया है, अब वो खुद या उनका वकील जस्टिस स्वर्णकांता के सामने पेश नहीं होंगे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब उन्होंने गांधी जी के सत्याग्रह पर चलने का फैसला लिया है. इस केस में जस्टिस स्वर्णकांता का जो फैसला होगा वो उसके ख़िलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे. केजरीवाल ने कहा कि मुझे झूठे केस में फंसाया गया है. निचली कोर्ट ने मुझे निर्दोष बताया है.
