पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित छह आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद
- सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।
बिहारीगढ़। थाना फतेहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार विगत 15 अप्रैल को वादी उपनिरीक्षक मशकूर अली थाना फतेहपुर ने थाने में ग्राम कलालहटी में झगड़े की सूचना पर पहुंचकर दो पक्षों में ट्यूबवैल का पानी चलाने को लेकर हुए झगड़े आपस में गालीगलौच करने व मारपीट पर उतारू होने के चलते दोनों पक्षों के 12 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा व उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रूड़की रोड से ग्राम रजापुर जाने वाले रास्ते पर हाइवे के पुल के नीचे से मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे छह आरोपियों खुर्शेद, नौशाद पुत्रगण लतीफ, सलमान पुत्र नौशाद, हुसैन पुत्र खुर्शेद, तनवीर पुत्र जमशेद व जुनैद पुत्र खुर्शेद निवासीगण कलालहटी थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लाठी-डंडे बरामद कर लिए।
