PoK एक्टिविस्ट ने UN में खोली पाक की पोल, कहा- “हमारे साथ हो रहा जानवरों जैसा व्यवहार”

PoK एक्टिविस्ट ने UN में खोली पाक की पोल, कहा- “हमारे साथ हो रहा जानवरों जैसा व्यवहार”

जेनेवा  पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की जनता  पाकिस्तानी सरकार  के अत्याचारों से  किस कदर परेशान है इसका एक और सबूत जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मिला।  UN में PoK के  मानवाधिकार एक्टिविस्ट मोहम्मद सज्जाद राजा ने संयुक्त राष्ट्र में  अपील करते हुए कहा कि PoK  में लोगों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो रहा है। पाकिस्तान की असलियत सामने लाते हुए राजा ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों को बचाया जाए। पाकिस्तान हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रहा है, उसे रोका जाए।

उन्होंने कहा, ‘आजाद कश्मीर चुनाव अधिनियम (2020) लागू कर हमारे राजनीतिक, नागरिक और संवैधानिक अधिकारों को छीन लिया गया है। हम अपने ही घर में देशद्रोही माने जाते हैं। ऐसे में हमसे बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है, उसे रोका जाए।’इसके अलावा राजा ने बताया कि पाकिस्तान पीओके और सीमापार भारत के युवाओं का भी ब्रेन वॉश कर रहा है। राजा ने कहा, ‘हमारी आवाज को पाकिस्तान ने हमेशा दबाया है लेकिन हमें उम्मीद है कि हमारी आवाज संरा में जरूर सुनी जाएगी। हम संरा से अपनी शांति की भीख मांगते हैं और न्याय कि गुहार लगाते हैं।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे