PM मोदी की अपील पर भड़के राहुल गांधी, योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- संकट के समय संयम जरूरी
पश्चिम एशिया में युद्ध संकट से गहराए तेल और महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश भर को संबोधित करते हुए देशवासियों से तेल की बचत की अपील के साथ ही साल भर सोना न खरीदने की भी अपील की. जिस पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए सरकार को अपनी जिम्मेदारी से भागना बताया. अब बीजेपी की सहयोगी पार्टियां भी PM के समर्थन में उतरे हैं.
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह तय है कि जब ईरान और अमेरिका के बीच टकराव होता है, तो पड़ोसी देश इससे प्रभावित होते हैं. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब दो देशों के बीच टकराव हो, तो हमें संयम से काम लेना चाहिए.” ओम प्रकाश राजभर के मुताबिक इस समय संयम और एकता से काम लेना चाहिए. लेकिन नेता विपक्ष सरकार की आलोचना कर माहौल खराब कर रहे हैं.
क्या कहा राहुल गांधी ने ?
कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मोदी दी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं. 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए. हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं.
रविवार को हैदराबाद में PM मोदी ने की थी अपील
यहां बता दें कि हैराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी युद्ध को बड़ा संकट बताया और कहा कि हमारे पेस तेल के कुएं नहीं हैं. हमें महंगे दामों पर तेल आयात करना पड़ रहा है. इसलिए इसका संयम से इस्तेमाल करें. उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-वाहनों के बढ़ावे की सलाह दी.इसके आलावा उन्होंने लोगों से एक साल तक विदेश यात्रा और सोने की खरीद न करने की अपील की.
