• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश

  • April 16, 2021
राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश
  • पीएम मोदी ने हर संयंत्र की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। समीक्षा के दौरान पीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों का पूरे देश में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करें।

नई दिल्ली । भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, डीपीआईआईटी, इस्पात और सड़क परिवहन सहित विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच तालमेल के महत्व पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित इन 12 राज्यों में 15 दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की वर्तमान स्थिति और अनुमानित उपयोग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कहा गया कि इन 12 राज्यों को क्रमश: 20, 25 और 30 अप्रैल को उनकी अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए 4,880 MT, 5,619 MT और 6,593 MT ऑक्सीजन आवंटित किए जाएं। पीएम मोदी ने हर संयंत्र की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। समीक्षा के दौरान पीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों का पूरे देश में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन आयात करने के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी।

पिछले 24 घंटों के अंदर 2.17 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले 

देश में कोरोना के नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 2.17 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,100 से अधिक मौतें भी हुई हैं। देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 1,74,308 हो गया है। पिछले 24 घंटों में भारत में 2,17,353 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,42,91,917 हो गई है। जिसमें कोरोना के मामलों की सक्रिय संख्या 15,69,743 है।

पिछले 24 घंटों में 1,18,302 लोग कोरोना की बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1,25,47,866 हो गई है।

 

Post navigation

Prev
Next
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश

  • September 25, 2026
डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’

  • September 25, 2026
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’

  • September 25, 2026
सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग

सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग

  • September 25, 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जनकपुरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, चोरी के सामान सहित दो आरोपी गिरफ्तार September 25, 2026
  • सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन September 25, 2026
  • बलियाखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी September 25, 2026
  • सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, C-D रैंक वाले विभागों को सुधार के निर्देश September 25, 2026
  • डीपफेक तस्वीर केस में CJP के दीपके, दास और रांका से जवाब तलब; दिल्ली HC बोला- ‘सिर्फ महिला का नहीं, देश के PM का है मामला’ September 25, 2026
  • SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, ‘ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का…’ September 25, 2026
  • सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुंचा गन्ना व चीनी उद्योग September 25, 2026
  • ‘किसानों की आय दोगुनी नहीं, कर्ज चार गुना बढ़ा’, महापंचायत में बोले टिकैत September 25, 2026
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021