PM मोदी के मन की बात-एक दीया जवानों के नाम का जलाएं, त्योहारों में लोकल प्रोड्क्टस खरीदें

PM मोदी के मन की बात-एक दीया जवानों के नाम का जलाएं, त्योहारों में लोकल प्रोड्क्टस खरीदें

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है, इसलिए त्योहारों में भी हमें संयम बरतना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के जवानों के साथ है। दीपावली पर एक दीया जवानों के नाम का भी जलाएं। पीएम मोदी ने कहा कि आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है। इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है, लेकिन साथ ही ये एक तरह के संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि इन त्योहारों में लोकल प्रोड्क्टस को प्राथमिकता दें और लोकल ही खरीदें। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में भारत के लोकल उत्पादों को पसंद किया जाता है तो देशवासियों को भी इन्हें बढ़ावा देना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम अपने लोकल उत्पादों में जिज्ञासा और दिलचस्पी दिखाएंगे तो दुनिया भी इस तरफ आकर्षित होगी। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार खादी में भी कुछ जरूरी खरीदें।

  • हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटै हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार बनाने हैं। हमें घर पर एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।
  • जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है? इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो ‘Vocal for Local’ का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।
  • आज जब हम Local के लिए Vocal हो रहे हैं तो दुनिया भी हमारे Local products की fan हो रही है। हमारे कई Local products में Global होने की बहुत बड़ी शक्ति है। लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता। कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियेां में भी हमें इनको साथ रखना है।
  • खादी की popularity तो बढ़ ही रही है साथ ही दुनिया में कई जगह खादी बनाई भी जा रही है।
  • मेक्सिको में एक जगह है ‘ओहाका (Oaxaca)’,  इस इलाके में कई गांव ऐसे हैं जहां स्थानीय ग्रामीण खादी बुनने का काम करते हैं।
  • दिल्ली के Connaught Place के खादी स्टोर में इस बार गांधी जयंती पर एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी हुई। इसी तरह कोरोना के समय में खादी के मास्क भी बहुत popular हो रहे हैं।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे