• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने गोवा जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

  • December 19, 2021
मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने गोवा जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
  • प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय गोवा मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार  को गोवा जाएंगे। वे यहां गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तालेगाओ के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और ‘आपरेशन विजय’ के दिग्गजों को सम्मानित करेंगे।

गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ‘आपरेशन विजय’ की सफलता को चिह्नित करने के लिए हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

वह गोवा में बार काउंसिल आफ इंडिया ट्रस्ट के इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी आफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि देशभर में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में सुधार और उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसी दृष्टि से गोवा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक का निर्माण किया गया है।

यह पूरे गोवा राज्य में एकमात्र अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जो हाई-एंड सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान करता है। यह एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस आदि जैसी विशेष सेवाएं प्रदान करेगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में पीएम-केयर के तहत स्थापित 1000 एलपीएम पीएसए प्लांट भी होगा।

लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है, जिसमें 33 विशिष्टताओं में ओपीडी सेवाएं, नवीनतम नैदानिक ​​और प्रयोगशाला सुविधाएं और फिजियोथेरेपी, आडियोमेट्री जैसी सेवाएं शामिल हैं। अस्पताल में 500 आक्सीजन युक्त बेड, 5500 लीटर एलएमओ टैंक और 600 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) के 2 पीएसए प्लांट हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- कांग्रेस के धोखे के बाद…

जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- कांग्रेस के धोखे के बाद…

  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • June 10, 2026
शरद पवार का बीजेपी पर निशाना, बोले- नेहरू के योगदान की किसी से तुलना नहीं हो सकती

शरद पवार का बीजेपी पर निशाना, बोले- नेहरू के योगदान की किसी से तुलना नहीं हो सकती

  • June 10, 2026
CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सत्ता में 12 साल पूरे होने पर कह दी बड़ी बात

CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सत्ता में 12 साल पूरे होने पर कह दी बड़ी बात

  • June 10, 2026
4399 दिन का रिकॉर्ड: नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री, बोले- जनसेवा ही सबसे बड़ी कसौटी

4399 दिन का रिकॉर्ड: नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री, बोले- जनसेवा ही सबसे बड़ी कसौटी

  • June 10, 2026
ईरान का पलटवार: बहरीन में अमेरिकी 5वें बेड़े और जॉर्डन स्थित बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा

ईरान का पलटवार: बहरीन में अमेरिकी 5वें बेड़े और जॉर्डन स्थित बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा

  • June 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देहात इलाकों में बिजली कटौती पर भाकियू का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन June 10, 2026
  • सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने दारुल उलूम का किया दौरा, देश के हालात पर हुई चर्चा June 10, 2026
  • जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- कांग्रेस के धोखे के बाद… June 10, 2026
  • पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने किया हवन-पूजन June 10, 2026
  • बच्चे को खुराकर पिलाकर डीएम ने किया विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का उद्घाटन June 10, 2026
  • डीआईजी कार्यालय की दिल्ली रोड स्थित दीवार ढही, कई वाहन क्षतिग्रस्त June 10, 2026
  • तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से हुई June 10, 2026
  • 1 करोड़ 20 लाख रूपए की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार June 10, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन June 10, 2026
  • PM मोदी के रिकॉर्ड पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटो खींची तो…’ June 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021