भारत के 8 समुद्र तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाणन मिलने को पीएम मोदी ने अद्भुत उपलब्धि बताया

भारत के 8 समुद्र तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ प्रमाणन मिलने को पीएम मोदी ने अद्भुत उपलब्धि बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आठ भारतीय समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ””ब्लू फ्लैग”” प्रमाणन मिलने को एक अद्भुत उपलब्धि करार दिया। भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग” दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आठ भारतीय समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ”ब्लू फ्लैग” प्रमाणन मिलने को एक अद्भुत उपलब्धि करार दिया। भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग’ दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।


 

इस बारे में एक रिपोर्ट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ” भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ”ब्लू फ्लैग” प्रमाणन मिला है। यह भारत द्वारा ऐसे स्थानों के संरक्षण और सतत विकास को आगे बढ़ाने के महत्व को दर्शाता है। वास्तव में एक अद्भुत उपलब्धि।” वहीं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे देश के लिए ‘गर्व का क्षण’ बताया और कहा कि यह प्रमाणन भारत के संरक्षण और सतत विकास प्रयासों की वैश्विक मान्यता है

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे