नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के खिलाफ सीबीआई जांच कराने के पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले को लेकर वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने याचिका का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की।
हालांकि, चीफ जस्टिस ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि आज इस मामले की सुनवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि केस को कल या परसों सूचीबद्ध करने की कोशिश की जाएगी।
पंजाब सरकार की ओर से हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर नजर रहेगी। राज्य सरकार का पक्ष वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने अदालत के सामने रखा।