सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया
सहारनपुर। सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप-2026 में लॉर्ड महावीरा एकेडमी, चिलकाना रोड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की आठ सदस्यीय जूडो टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमें तीन खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए।
मिनरवा पब्लिक स्कूल, असंध (जिला करनाल) में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में अंडर-19 वर्ग में लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के -55 किलोग्राम भार वर्ग में शाश्वत सिंह ने रजत पदक, -57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्ञा वर्मा ने रजत पदक तथा -70 किलोग्राम भार वर्ग में वर्तिका मलियान ने कांस्य पदक हासिल किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों के अलावा विद्यालय की टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और अपने खेल कौशल से विद्यालय को गौरवान्वित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया जैन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, टीम कोच दीपक गुप्ता एवं टीम मैनेजर पूनम ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकते हैं।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जे.डी. जैन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
