• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम

  • June 26, 2022
जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम
  • G7 Summit जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं जिसमें एक सत्र पर्यावरण ऊर्जा जलवायु का होगा और दूसरे सत्र में खाद्य सुरक्षा लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी 28 जून को यूएई का भी दौरा करेंगे। यहां वो संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति तथा अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। बता दें की करीब दो महीने में पीएम मोदी दूसरी बार जर्मनी की यात्रा पर गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2 मई को जर्मनी गए थे जहां उन्होंने छठी भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श बैठक में हिस्सा लिया था।

दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जी-7

बता दें क जी-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ईटली, जापान और अमेरिका शामिल है। विदेश सचिव ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन जर्मनी की अध्यक्षता में हो रहा है जिसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू सहित कई अन्य शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

जर्मनी में कुछ ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

बता दें कि जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें एक सत्र पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु का होगा और दूसरे सत्र में खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं। इस शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। जी7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण दोनों देशों की करीबी गठजोड़ और उच्च स्तरीय राजनीतिक सम्पर्क की परंपरा के मद्देनजर दिया गया है।

28 जून को जाएंगे संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे पीएम मोदी

वहीं, जी-7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान का निधन 13 मई को हुआ था। इसके अलावा पीएम मोदी यूएई के नए राष्ट्रपति एवं अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को बधाई भी देंगे। इसी दिन यानी 28 जून की रात को ही पीएम मोदी यूएई से स्वदेश वापस लौट जाएंगे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

  • June 5, 2026
54 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: अजय सिंह बिष्ट से यूपी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल होने तक का सफर

54 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: अजय सिंह बिष्ट से यूपी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल होने तक का सफर

  • June 5, 2026
ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की सराहना, बोले- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता

ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की सराहना, बोले- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता

  • June 5, 2026
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल

बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल

  • June 4, 2026
‘यह सरकार द्वारा किया गया…’, लखीमपुर में NEET छात्र ऋतिक मिश्रा के सुसाइड पर बोले संजय सिंह

‘यह सरकार द्वारा किया गया…’, लखीमपुर में NEET छात्र ऋतिक मिश्रा के सुसाइड पर बोले संजय सिंह

  • June 4, 2026
‘दिल्ली में सब चलता है…’ मालिक लवकेश बजाज का कबूलनामा, लालच के चक्कर में 6 की जगह बना दिए थे 25 कमरे

‘दिल्ली में सब चलता है…’ मालिक लवकेश बजाज का कबूलनामा, लालच के चक्कर में 6 की जगह बना दिए थे 25 कमरे

  • June 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सूरत और दमन को विकास की बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास June 5, 2026
  • पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा June 5, 2026
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं June 5, 2026
  • ‘मुझे धक्का लगा, इस्तीफा दे रहा हूं…’, CM DK शिवकुमार को किसने दिया तगड़ा झटका, डाल दिया रिजाइन June 5, 2026
  • ओली रॉबिन्सन की धमाकेदार वापसी, लॉर्ड्स टेस्ट में बरपाया कहर, पहले दिन गिरे 16 विकेट June 5, 2026
  • 54 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: अजय सिंह बिष्ट से यूपी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल होने तक का सफर June 5, 2026
  • आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, उत्तर से मध्य भारत तक गर्मी से मिली राहत June 5, 2026
  • ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की सराहना, बोले- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता June 5, 2026
  • पंजाबी समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर June 4, 2026
  • रेल कर्मचारियों की समस्याएं पीएनएम बैठक में उठीं June 4, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021