शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को कंट्रीएजु टेक, लिमिटेड, गुरुग्राम, द्वारा आयोजित किया गया। यह कैंपस प्लेसमेंट बी.टेक, बी.सी.ए एवं एम.बी.ए कोर्स के छात्रों के लिए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस, बिज़नेस डेवलपमेंट, बिज़नेस एनालिस्ट जैसे पदों के लिए आयोजित किया गया, जिसमे कुल 75 छात्रों ने पंजीकरण कराया।

कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए की। कंपनी के फाउंडर एवं सीइओ अभिषेक सिंह, एच. आर. रितिक कुमार, टेक्निकल कंसलटेंट, कृष्णा जोशी ने छात्रों के लिए सामूहिक चर्चा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया। अंत में 5 छात्रों का चयन किया गया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं सीनियर डायरेक्टर देवेंद्र नारायण ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजकों व सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस आयोजन में प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नितिन कुमार, सचिन कुमार उपस्थित रहे उपस्थित रहे।


Leave a Reply