अशोक विहार कालोनी के लोगों ने रखी विधायक के समक्ष समस्याएं

- स्थानीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह के समक्ष अपनी समस्याएं रखते अशोक विहार कालोनीवासी।
देवबंद [24CN] : नगर की अशोक विहार कालोनी के लोगों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर स्थानीय विधायक से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग के नेतृत्व में गुरूवार को अशोक विहार कालोनी निवासीयों ने स्थानीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कालोनीवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज ने उन्हें परेशान कर दिया है। इतना ही नहीं बिजली के साथ साथ कालोनी के लोग पेयजलापूर्ती को भी तरस रहे हैं।
विधायक ने बताया कि रेलवे रोड पर दो नए विद्युत ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे, जिसके बाद विद्युत समस्या का निदान हो जाएगा। कहा कि पानी की समास्या के समाधान हेतु वेद विहार में हुए पानी के नगरपालिका बोरिंग से कालोनी की पानी की पाईप लाईन को जुड़वा कर पानी की समस्या का समाधान भी कराया जाएगा। इस मौके पर सचिन ऐरन, विपुल गर्ग, संदीप वर्मा, राजेश सिंघल, अश्वनी सिंघल, सौरभ बंसल, आदि मौजूद रहे।