महिलाओं के प्रति लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा-राघव लखनपाल शर्मा

महिलाओं के प्रति लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा-राघव लखनपाल शर्मा
  • महिला स्वयं सहायता समूह की कार्यशाला का आयोजन

सहारनपुर [24CN] : पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि जब तक मातृ शक्ति अपनी शक्ति को नहीं पहचानेंगी तब तक प्रधानमंत्री जी का नव भारत का सपना साकार नहीं हो पायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप हैं, इसलिए लोगों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाना होगा।

श्री राघव लखनपाल शर्मा आज यहां गन्ना विकास समिति मिशन कम्पाउण्ड में महिला स्वयं सहायता समूह के वर्कशाॅप एवं प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित  कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो स्वयं सहायता समूह प्रथम स्थान पर आयेगा उस समूह को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

कार्यशाला में उप गन्ना आयुक्त डा.दिनेश्वर मिश्र ने कहा कि ग्रुप को फीडबैक के माध्यम से आगे बढाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्राईकोर्डमा एक फंजीसाइड है, इसमें जो भी निवेश किया जायेगा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आयेगी।

जिला गन्ना अधिकारी के.एम.एम.त्रिपाठी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह आय के नये स्रोतों का गठन करे जिससे अधिक आय प्राप्त हो सके। गन्ना विभाग को भी यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि गन्ने से नये रोजगार के स्रोतों का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि गन्ने की छिलाई के समय आंखों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए 20000 चश्मे दिये जायेंगे जिसमें से 2000 चश्में महिलाओं को वितरित किये जायेंगे।

सहायक महाप्रबन्धक गन्ना डा.बी.एस.तोमर ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गन्ना प्रजाति को0-0238 रोग ग्रस्त हो चुकी है, इसलिए अन्य प्रजातियों को लाल सडन बीमारी से बचाने के लिए गन्ना बुवाई हेतु बीज सदैव चयनित पौधशाला से ही लेने, गन्ना बीज को एक आंख व दो आंख के टुकड़े में ही काट कर बुवाई करने, खेत की तैयारी के समय ट्राइकोडरमा का प्रयोग की सलाह दी गयी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रजीत सिंह तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और किसान मौजूद रहे।

यह भी पढे >>  चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की, शादी करने को कोई नहीं था तैयार | 24CityNews

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे