‘74 साल का न्यू बेबी बॉर्न…’, गिरिराज सिंह के वायरल वीडियो पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

‘74 साल का न्यू बेबी बॉर्न…’, गिरिराज सिंह के वायरल वीडियो पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के वीडियो के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी और राहुल गांधी के संदर्भ में तंज कसा है।

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए किरेन रिजिजू और गिरिराज सिंह का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं की कथित बेचैनी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “सोचिए राहुल जी BJP को कितनी बुरी तरह परेशान कर चुके हैं।”

पवन खेड़ा ने आगे तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ किरेन रिजिजू राहुल गांधी का नाम लिए बिना भी “हाफ नेक्ड” होकर तैर नहीं पा रहे हैं, तो दूसरी तरफ गिरिराज सिंह को खुद को “74 साल का न्यू बेबी बॉर्न” बताना पड़ रहा है।

गिरिराज सिंह का ‘न्यू बेबी’ वाला बयान वायरल

दरअसल, कुछ समय पहले गिरिराज सिंह ने NIFT मुंबई में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान अपनी उम्र को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि वह छात्रों से भी ज्यादा नौजवान हैं और खुद को “74 ईयर न्यू बेबी बॉर्न” बताया था।

गिरिराज सिंह का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से शेयर किया गया। उन्होंने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी सक्रियता और ऊर्जा को लेकर कही थी।

किरेन रिजिजू के वीडियो का भी किया जिक्र

पवन खेड़ा ने अपने पोस्ट में किरेन रिजिजू का भी जिक्र किया। दरअसल, रिजिजू ने हाल ही में नदी में तैरते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके अलावा वह खेतों में भी नजर आए थे।

राहुल गांधी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी होती रहती है। ऐसे में पवन खेड़ा की यह टिप्पणी भी इसी राजनीतिक खींचतान की कड़ी मानी जा रही है।

Leave a Reply