तहसील मुख्यालय के सामने सडक पर खडी कार से लगे जाम मे तीन एंबुलेंस मे मरीज तडपते रहे
नकुड 22 मई इंद्रेश। तहसील मुख्यालय के सामने मैन रोड पर सडक पर कार खडी रहने से दस मिनट तक तीन एंबुलेंस फंसी रही। जिससे उनके मरीज तडपते रहे। पंरतु पुलिस प्रशासन के किसी अधिकारी ने सुध नंही ली।
तहसील मुख्यालय के सामने सडक पर अतिक्रमण एक बडी समस्या बन गया है। शुक्रवार को दुपहरबाद एक थार व एक आई 20 कार सडक के बीचों बीच खडी रही।कई घंटे तक दोनों कारे खडी रही । जिसकी सूचना अधिवक्ताओं व अन्य व्यक्तिओ ने थाना पुलिस को भी दी ।परंतु थाने से किसी ने सडक से इन कारों को हटवाना मुनासिब नहीं समझा। गौरतलब है कि इसी रास्ते से ऐंबुलेंस मरीजों को लेकर सीएचसी तक जाती है। इसीबीच आगे की ओर से एक ऐबुलेस वहंा फंस गयी। पीछे से मरीजो के लेकर आ रही दो अन्य एंबुलेंस भी सडक पर भीड मे फंस गयी। जिसकी जानकारी थानापुलिस को दी गयी । पंरतु थाने से रास्ता ख्ुालवाने के लिये कोई नंही आया।
भीड के चलते एक इंलेक्टरीक स्कूटी से आ रहे तीन बच्चे सडक पर खडी कार से टकराकर सडक पर गिरकर जख्मी हो गये। आस पास के लोगो ने उन्हे उठाकर आगे भेजा। पंरतु किसी ने रास्ता रोककर खडी गाडियों को हटाने के लिये नही कहा। तहसील पर काम करने वाले अमन सैनी ने बताया कि यंहा अक्सर फोर व्हीलर सडक पर पार्क रहती है। जिससे सडक पर यातायात बाधित होता है। अस्पताल का मेन रास्ता होने के चलते दिन ऐंबुलेसं दर्जनों चक्कर इसी रास्ते से लगाती हैं । सडक बाधित होने के चलते ऐंबुलेंस भी यंहा फसंी रहती है। पंरतु पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी इस समस्या को सुलझाने के प्रति गंभीर नही है। स्थानीय अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखको व मुसियांे ने उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी से सडक पर कार पार्क कर सडक बंद करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है।
