• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दुष्कर्म वाले बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भड़कीं पूर्व पत्नी जेमिमा

  • April 9, 2021
दुष्कर्म वाले बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भड़कीं पूर्व पत्नी जेमिमा
  • जेमिमा ने ट्वीट के जरिये इमरान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को पर्दा करने की जरूरत है। जेमिमा ने कहा पर्दा करने की जरूरत पुरुषों को है। अपने मानने वालों से कहो कि वे अपनी आंखों पर संयम बरतें।

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर बयान देखकर घिर गए हैं। उन्हें न सिर्फ अपने मुल्क बल्कि विदेश में भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्थस्मिथ ने भी उनको जमकर फटकार लगाई है। इमरान ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के लिए बॉलीवुड, महिलाओं के छोटे कपड़ों और पश्चिमी संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया है।

जेमिमा ने ट्वीट के जरिये इमरान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को पर्दा करने की जरूरत है। जेमिमा ने कहा, ‘पर्दा करने की जरूरत पुरुषों को है। अपने मानने वालों से कहो कि वे अपनी आंखों पर संयम बरतें।’

हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को देना होगा बढ़ावा: इमरान

उन्होंने कहा कि वह जिस इमरान खान को जानती थीं, वह मर्दो की आंख पर पर्दा करने की बात कहता था। प्रधानमंत्री इमरान ने हाल में कहा था, ‘हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रलोभन से बचा जा सके।’ उनके इस बयान की इंटरनेट मीडिया पर जमकर आलोचना हुई है।

दूसरी पत्नी ने इमरान खान को मुंह बंद रखने की दी नसीहत 

वहीं, इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने भी इमरान को मुंह बंद रखने की नसीहत दी है। रेहम खान ने कहा कि वह जितना कम बोलेंगे, वह सबके लिए उतना ही अच्छा होगा। साथ ही रेहम खान ने जेमिमा पर भी तंज कसा, जो पाकिस्तान में रहने के दौरान सिर से लेकर पांव तक कपड़ों में नजर आती थीं।

पाकिस्तान में मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री से माफी मांगने को कहा

इमरान खान के इस बयान के बाद अब वह सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई जानीमानी हस्तियों ने इमरान के इस बयान के लिए लताड़ लगाई है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से माफी मांगने को कहा है।

 

Post navigation

Prev
Next
कॉकरोच को कमज़ोर न समझें, जिन्हें हम देश का भविष्य…जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत का तीखा हमला

कॉकरोच को कमज़ोर न समझें, जिन्हें हम देश का भविष्य…जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत का तीखा हमला

  • June 6, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्शन में PM मोदी, आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक; ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों पर जोर

पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्शन में PM मोदी, आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक; ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों पर जोर

  • June 6, 2026
गाजियाबाद में अवैध रूप से चल रहा मदरसा हुआ सील, बच्चों की जान से हो रहा था खिलवाड़

गाजियाबाद में अवैध रूप से चल रहा मदरसा हुआ सील, बच्चों की जान से हो रहा था खिलवाड़

  • June 6, 2026
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- ’12 सालों में आत्मनिर्भरता की…’

डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- ’12 सालों में आत्मनिर्भरता की…’

  • June 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी को मिला टीम इंडिया में मौका, तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को मिला टीम इंडिया में मौका, तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड

  • June 6, 2026
सरेंडर नहीं करेंगे खान सर; अधिवक्‍ता ने कहा- दायर की जाएगी अग्र‍िम जमानत याचिका

सरेंडर नहीं करेंगे खान सर; अधिवक्‍ता ने कहा- दायर की जाएगी अग्र‍िम जमानत याचिका

  • June 6, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- ‘ये आंदोलन देश के…’ June 6, 2026
  • पुलिस भर्ती केंद्र छावनी में हुई तब्दील June 6, 2026
  • सड़क पर रखे लोहे के संदूक, ड्रम, गद्दे किये जब्त, दुकानदारों पर   June 6, 2026
  • विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन June 6, 2026
  • व्यापारियों व पंजाबी समाज के नागरिकों ने किया प्रदर्शन June 6, 2026
  • कुतुबशेर पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग June 6, 2026
  • शाकम्भरी देवी आश्रम के शंकराचार्य ने किया पौधारोपण June 6, 2026
  • विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: जिलाध्यक्ष June 6, 2026
  • देवबंद में सांपला रोड़ पर डंपर की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत। June 6, 2026
  • ई-रिक्शा लेकर नहीं चलने पर चालक पर लोहे के पंच से हमला,घायल June 6, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021