कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’

कॉकरोच जनता पार्टी पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, ‘वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव…’

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल है. इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं. इस बीच यूपी के केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मान लिया कि वह यूपी चुनाव की लड़ाई से बाहर हो गए.

इसमें सभी विचारधार के युवा शामिल- राजभर

फोन कॉल के माध्यम से एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कॉकरोज जनता पार्टी पर कहा, “यह सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन है. गुस्साए युवाओं का समूह है. इसमें किसी एक दल नहीं बल्कि सभी दल और विचारधारा के युवा शामिल हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी और अन्य दल भी शामिल हैं .”

वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा- राजभर

कैबिनेट मंत्री ने कहा, “युवाओं की उम्र 15 वर्ष 16 वर्ष तक है इसलिए राजनीतिक और वोटिंग के रूप में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन इस दौरान हैरान करने वाली बात यह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के आने से यह स्वीकार कर लिया है कि वह उत्तर प्रदेश के चुनाव से बाहर हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने लिखा है BJP vs CJP. इसका सीधा तात्पर्य है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव यह मान चुके हैं कि वह उत्तर प्रदेश के चुनाव की लड़ाई में हैं ही नहीं.”

कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर रोक, नया अकाउंट तैयार

बता दें कि पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट सोशल मीडिया पर बनाया गया. गुरुवार (21 मई) को इसके एक्स अकाउंट पर रोक लगा दिया गया. इसके कुछ ही देर बाद ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से एक और हैंडल बना दिया गया. इसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं. एक्स पर अकाउंट बैन है लेकिन इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 17.1 मिलियन हैं. इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 8.9 मिलियन तो वहीं कांग्रेस के पास 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Leave a Reply