‘सिर्फ 4 जिलों में आती थी…’, अखिलेश यादव के 300 यूनिट बिजली देने पर ओपी राजभर ने किया पलटवार

‘सिर्फ 4 जिलों में आती थी…’, अखिलेश यादव के 300 यूनिट बिजली देने पर ओपी राजभर ने किया पलटवार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. अब सपा चीफ के इस ऐलान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है. उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जनता को धोखा देने और गुमराह कर वोट लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया प्रदेश की जनता को धोखा देने, गुमराह करने और गुमराह करके उनका वोटों को हासिल करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और खुद अखिलेश सरकार में थे तब सिर्फ चार जिले रामपुर, इटावा, मैनपुरी, सैफई में 24 घंटे बिजली आती थी.

उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में ग्रामीण इलाके में पांच से छह घंटे बिजली आती थी और शहर में 10 घंटे बिजली जाती थी तो वो किस मुंह से 300 यूनिट बिजली देने की बात कह रहे है. पहले वो पढ़ लें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बिजली के संबंध में क्या किया था. उसको नहीं पढ़ पा रहे हैं.

अखिलेश यादव के वादे पर पलटवार

राजभर ने कहा कि जब उनकी सरकार रही तो जब ट्रांसफार्मर जलते थे तो गाँव के लोग चंदा इकट्ठा कर पैसे देते थे, तब ट्रांसफ़र लगता था. आज वो स्थिति खत्म हो गई है. आज योगी जी सरकार है. एनडीए की सरकार में 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं. जनता का एक भी पैसा नहीं लगता.

आज ग्रामीण इलाकों में 15-16 घंटे बिजली दी जा रही है. 22 घंटा तहसीलों पर है और 24 घंटे शहरों में बिजली आ रही है. ये एनडीए सरकार की उपलब्धि है. ये जो बोल रहे हैं कि वो छलावा है, धोखा है. समाज को गुमराह करके वोट लेने की साज़िश है.

बता दें कि अखिलेश यादव ने सोमवार को स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर हमला किया और कहा कि 2027 में जब उनकी सरकार आएगी तो 300 यूनिट बिजली और महिलाओं को सालाना 40 हज़ार रुपये पेंशन दी जाएगी.


Leave a Reply