• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पीएम के सवाल पर केसीआर ने कहा ऐसा कि कुर्सी से उठे नीतीश-तेजस्वी, गिरिराज बोले- ऐसा तो कभी नहीं देखा

  • September 1, 2022
पीएम के सवाल पर केसीआर ने कहा ऐसा कि कुर्सी से उठे नीतीश-तेजस्वी, गिरिराज बोले- ऐसा तो कभी नहीं देखा
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से पटना में जब मीडिया ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने संबंधी सवाल पूछा तो उन्होंने नीतीश को देश का जाना-माना उत्तम नेता बताया। इतना सुनते ही सीएम मुस्कुराए और खड़े हो गए।

पटना। नीतीश से मिलने पटना आए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मीडिया से बात की। पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार को विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने संबंधी सवाल पूछा तो राव ने कहा कि नीतीश देश के जाने-माने उत्तम नेता हैं। जब सभी विपक्षी दलों के साथ समर्पित रूप से बैठेंगे तब उम्मीदवार भी तय करेंगे। फिर जैसे ही पत्रकारों ने दूसरा सवाल करना चाहा तो नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हो। उनके साथ तेजस्वी भी उठ गए। नीतीश पत्रकारों की ओर मुस्कुराते हुए बोले-चलिए अब हो गया। इस घटनाक्रम का वीडियो ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेस कान्फ्रेंस तो हम आज तक नहीं देखे हैं। केसीआर नीतीश को जलील करके चले गए।

 

नीतीश-तेजस्वी उठे, केसीआर ने कहा-बैठ जाइए

नीतीश को कुर्सी से उठते देख तेजस्वी यादव भी खड़े हो गए, लेकिन, केसीआर तब भी बैठे रहे। उन्होंने नीतीश से बैठने का आग्रह किया। वह मीडिया के प्रश्नों का जवाब देने के मूड में दिखे। तब नीतीश और तेजस्वी बैठ गए। इसके बाद पत्रकारों ने चंद्रशेखर राव से पूछा कि विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के राहुल गांधी हैं, तो कांग्रेस द्वारा नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार क्या स्वीकार किया जाएगा? इस पर भी राव ने कहा कि हमने कहा न कि विपक्षी दल मिल-बैठकर सबकुछ तय करेंगे। इसके बाद फिर नीतीश मुस्कुराते हुए उठे और राव से भी कहा-उठिए हो गया। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि 50 मिनट लगातार बोले हैं। हालांकि, राव तब भी बैठे रहे तो नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे। राव ने कहा, विपक्षी दलों के नेता सबकुछ मिलकर तय कर लेंगे। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ बातचीत हुई है। सहमति बनी है कि भाजपा सरकार को देश से बाहर करना है। आठ साल से नरेन्द्र मोदी पीएम बने हुए हैं, लेकिन देश का विनाश हो रहा है।

 

Post navigation

Prev
Next
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’

  • September 22, 2026
वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’

  • September 22, 2026
दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

दिल्ली SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, खरगे बोले- ‘VIP मतदाता’ की अलग कैटेगरी क्यों?

  • September 21, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SC में सुनवाई जारी, CJI बोले- आरोपियों की गतिविधियों में…

  • September 21, 2026
राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

राजभर के ‘UP के 4 हिस्से’ वाले बयान पर बृजभूषण सिंह बोले- ‘बिना सोचे समझे…’

  • September 21, 2026
DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

DUSU में NSUI की हार पर राहुल गांधी सख्त, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021