राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर संजय राउत बोले, ‘राजीव गांधी के बेटे हैं, इस प्रकार की भाषा…’

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर संजय राउत बोले, ‘राजीव गांधी के बेटे हैं, इस प्रकार की भाषा…’

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है. इस पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी हमेशा हमलावर होती है. राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. सोच समझकर बात करते हैं. राजीव गांधी के पुत्र हैं. इंदिरा गांधी के पोते हैं. एक परंपरा है. इस प्रकार की भाषा इस्तेमाल करने की नौबत सिर्फ राहुल गांधी पर ही नहीं देश के और नेताओं पर भी आ रही है. इसके ऊपर बीजेपी  और आरएसएस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल लोग क्यों कह रहे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले में NIA की चार्जशीट पर क्या बोले?

पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने पाकिस्तान स्थित लश्कर के आतंकी लंगड़ा को मास्टरमाइंड नंबर वन बताया है. इस पर संजय राउत ने कहा, “वो लंगड़ा अभी कहां है? पाकिस्तान में है न? तो घुसकर उसको यहां लाइए न? आपने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए किया था कि पहलगाम के जो अपराधी हैं उसको घुसकर मारेंगे. देश चाहता है कि लंगड़ा-टंगड़ा को फांसी पर लटकाइए. तभी होगा.”

प्रधानमंत्री की तरफ से मंत्रिपरिषद की बुलाई गई बैठक पर उन्होंने कहा, “भारत की हालत बहुत गंभीर है. एशिया के दो बड़े देश चीन और भारत हैं. अब मोदी जी इटली जाकर आए हैं तो लगता है कि भारत की स्थिति सुधर जाएगी. कुछ वजह से कोई मंत्र लाया होगा. भारत की आर्थिक बहुत खराब है.”

Leave a Reply