सूरत से मजदूरों के पलायन पर संजय राउत बोले, ‘मुझे गुजरात के CM का नाम नहीं पता, आज भी वहां…’

सूरत से मजदूरों के पलायन पर संजय राउत बोले, ‘मुझे गुजरात के CM का नाम नहीं पता, आज भी वहां…’

सूरत से मजदूरों के पलायन के मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री का नाम ही मालूम नहीं है. आज भी वहां मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही हैं तो ये सवाल उनसे पूछना चाहिए. आपके गुजरात में सबकुछ ठीक क्यों नहीं है? लोग पलायन कर रहे हैं. लोग भूखें हैं. लोगों के पास रोजगार नहीं है. लोगों के चूल्हे बंद हो गए हैं.

बता दें कि सूरत शहर के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार (19 अप्रैल) को भारी भीड़ देखने को मिली. ज्यादातर प्रवासी मजदूरों समेत हजारों यात्री गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत और औद्योगिक गतिविधियों में मंदी के बीच बाहर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए इकट्ठा हुए. पुलिस ने भगदड़ की स्थिति की रोकने के लिए बैरिकेड पर लाठियां चलाईं.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले?

वहीं, महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “20 सिंतबर 2023 का देवेंद्र फडणवीस का सोशल मीडिया पोस्ट देखिए. इसमें उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कितना ऐतिहासिक क्षण महिलाओं के जीवन में लाया है. तो अभी आप पीछे क्यों हट गए? राष्ट्रपति महोदया ने उस पर दस्तखत करके कानून बना दिया. 16 अप्रैल 2026 से वो पूरे देश में लागू हो गया है. तो अब कौन से महिला आरक्षण की बात आप कर रहे हो.”

‘जिंदगी भर सत्ता में रहने के लिए इस तरह का…’

संजय राउत ने कहा, “हमने परिसीमन का विरोध किया है. जिस गैर कानूनी ढंग से आप मतदार संघ की पुनर्रचना करने जा रहे थे, 850 सीटें करने जा रहे थे, उसका हमने विरोध किया है. क्योंकि आप जिंदगी भर सत्ता में रहने के लिए इस तरह का काम करने जा रहे थे, जिसे हमने नहीं होने दिया. अभी आपको गुस्सा आया लेकिन आपके गुस्से को कौन पूछता है? देश की जनता देख रही है. आप देश की महिलाओं को गुमराह कर रहे हो.”

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पूरे बंगाल में चुनाव आयोग इलेक्शन मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. ममता बनर्जी जो कर रही हैं, वो ठीक है.”


Leave a Reply