• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

2000 रुपये खाते में आने पर बोले किसान- मोदी ही कर रहे हमारे आंदोलन की फंडिंग

  • December 26, 2020
2000 रुपये खाते में आने पर बोले किसान- मोदी ही कर रहे हमारे आंदोलन की फंडिंग

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ एक तरफ जहां बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान योजना की राशि पंजाब के किसानों को भी मिली है.

बैंक अकाउंट में पैसे आने के बाद पंजाब के किसानों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलन करने के लिए ही पैसा भेजा है. किसानों के आंदोलन की फंडिंग को लेकर सत्ताधारी पार्टी के कई नेता सवाल उठा चुके हैं. किसानों के इस बयान को इसी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों के बीच 18000 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं.  हर किसान के खाते में 2000 रुपये भेजे गए हैं. इसका फायदा पंजाब के किसानों को भी हुआ है और उनके खाते में भी 2000 रु भेजे गए हैं. अब यह सोचकर आपको हैरत होगी कि पंजाब के किसानों ने मोदी सरकार द्वारा भेजे गए पैसों का लेकर क्या कहा है.

पंजाब के किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने यह पैसा आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए भेजा है. पंजाब के सियालका गांव में रहने वाले कई किसानों के खाते में 2000 रु आए हैं.

किसानों का कहना है कि सरकार हमारे आंदोलन पर सवाल उठाते हुए पूछ रही है कि उनके आंदोलन की फंडिंग कौन कर रहा है. सियालका गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह का कहना है कि मोदी सरकार के खिलाफ हमारे आंदोलन की फंडिंग खुद मोदी सरकार कर रही है. बलविंदर सिंह का कहना है कि जो पैसा मोदी सरकार ने हमारे खाते में दिया है वह पैसा हम आंदोलन के लिए दान कर देंगे.

सियालका गांव के रहने वाले दूसरे किसान जसपाल सिंह ने कहा, “जो लोग आंदोलन की फंडिंग पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें हम यह कहना चाहते हैं कि पंजाब के किसान घर-घर गांव-गांव जाकर लोगों से इस आंदोलन के लिए समर्थन मांग रहे हैं और लोग अपनी इच्छाशक्ति से 50 रु से लेकर 5000 रु तक दान कर रहे हैं जिससे हम जरूरत का सामान खरीद कर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए भेज रहे हैं.

जसपाल सिंह कहते हैं कि मोदी सरकार ने हमारे खाते में 2000 रु भेजे हैं और अब यह पैसा भी हम आंदोलन के लिए भेज देंगे, हमारी लड़ाई सरकार से है हम उसका दिया 1 रुपये भी इस्तेमाल नहीं करेंगे.

इसी गांव में रहने वाले किसान और रिटायर्ड फौजी सूबेदार अर्शपाल सिंह का कहना है, “हम खुशी से आंदोलन पर नहीं बैठे हैं. यह कानून किसानों के खिलाफ है इसलिए इसके खिलाफ हम तन मन धन से लड़ रहे हैं. मेरे खाते में भी 2000 रु आए हैं और मैंने भी पैसे आंदोलन के लिए दान कर दिए. इसके अलावा भी मेरे पास जो भी है वह अपने भाइयों को दे दूंगा.”

अमृतसर के आसपास सियालका जैसे ऐसे कई गांव हैं जहां किसान घर-घर जाकर चंदा जमा कर रहे हैं और जरूरत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं. फिर इन सामानों को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर दिल्ली की ओर रवाना कर रहे हैं जहां बड़ी संख्या में किसान आंदोलन पर बैठे हैं. अब प्रधानमंत्री सम्मान निधि से जो पैसा पंजाब के किसानों को भेजा गया वह पैसा भी किसान आंदोलन के लिए भेजा जा रहा है.

Post navigation

Prev
Next
न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर मस्जिद ढहाई गई: महमूद मदनी

न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर मस्जिद ढहाई गई: महमूद मदनी

  • September 6, 2026
जहरीली शराब ने फिर ली 9 लोगों की जान, सागर में मौतों से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

जहरीली शराब ने फिर ली 9 लोगों की जान, सागर में मौतों से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

  • September 6, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • September 5, 2026
‘पराया धन अपना’, अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज

‘पराया धन अपना’, अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज

  • September 5, 2026
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

  • September 5, 2026
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के अवधेश प्रसाद, BJP को घेरा

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के अवधेश प्रसाद, BJP को घेरा

  • September 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली हादसा: एक्शन में अमित शाह, रद्द किया गोवा कार्यक्रम, हालात पर रख रहे नजर September 6, 2026
  • ‘दर्दनाक और चिंताजनक…’, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर राहुल गांधी का रिएक्शन September 6, 2026
  • न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर मस्जिद ढहाई गई: महमूद मदनी September 6, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से गरमाई सियासत, अरशद मदनी ने उठाए कानून के समान इस्तेमाल पर सवाल September 6, 2026
  • सहारनपुर में गिराई गई मस्जिद के नीचे मिला कुआं, इतिहास को लेकर उठे सवाल September 6, 2026
  • जहरीली शराब ने फिर ली 9 लोगों की जान, सागर में मौतों से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस September 6, 2026
  • मस्जिद ध्वस्तीकरण को सियासी मुद्दा बता दारुल उलूम ने टिप्पणी से किया इनकार September 5, 2026
  • बच्चों को शरारत से रोकने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल September 5, 2026
  • योगी सरकार में सहारनपुर के विकास को मिल रही नई रफ्तार: राजीव गुंबर September 5, 2026
  • श्री हरि दर्शन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी September 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021